फरहान अख्तर ने अपने नए रिलेशनशिप से हटाया पर्दा, सोशल मीडिया पर शेयर की खूबसूरत फोटो
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: October 16, 2018 12:31 PM2018-10-16T12:31:57+5:302018-10-16T12:31:57+5:30
फरहान अख्तर की सोशल मीडिया पर आई एक तस्वीर ने सब कुछ साफ कर दिया है। उन्होंने शिबानी के साथ अपने संबंध के बारे में कभी कुछ न तो शेयर किया न ही लिखा।
फरहान अख्तर के रिलेशनशिप स्टेटस की बातें बीते कई दिनों से चर्चा में हैं हर किसी के दिल में इसको लेकर सवाल है। ऐसे में शिबानी दांडेकर और उनके रिश्ते को बातें भी रही हैं। दरअसल लंबे समय से एक दूसरे के साथ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाल रहे थे लेकिन अभी तक उन्होंने अपने रिश्ते पर मुहर नहीं लगाई थी। लेकिन अब फरहान ने बिना कुछ कहे ही अपने रिश्ते का फाइनली खुलासा कर दिया है।
दरअसल सोमवार (15 अक्टूबर) को फरहान अख्तर की सोशल मीडिया पर आई एक तस्वीर ने सब कुछ साफ कर दिया है। उन्होंने शिबानी के साथ अपने संबंध के बारे में कभी कुछ न तो शेयर किया न ही लिखा। साथ की फोटो शेयर करते हुए उन्होंने एक दिल बस पोस्ट किया।
इसके साथ ही उन्होंने बिना कहे बहुत कुछ लोगों से कह दिया है। इस तस्वीर में ये दोनों हाथों में हाथ लिए चलते हुए नज़र आ रहे हैं और शिबानी कैमरा में देख रही हैं। फिलहाल फोटो सोशल मीडिया पर छा गई है।
View this post on Instagram
कुछ दिनों पहले एक तस्वीर ने इन कयासों को जन्म देना शुरू किया था, जब शिबानी ने एक इंसान का हाथ पकड़कर एक तस्वीर लगाई थी, उस समय कई लोगों ने कहा था कि वह आदमी फरहान हैं।
बता दें कि 16 वर्षों तक एक साथ रहने के बाद फरहान अख्तर और पत्नी अधूना अलग हो गए थे। इस जोड़े की दो बेटियां हैं- शाक्य और अकीरा। पत्नी से अलग होने के बाद फऱहान का नाम अभिनेत्री श्रृद्धा कपूर के साथ भी जोड़ा गया था। अब ये फोटो को शेयर करके फरहान ने खुद सुर्खियों को जन्म दिया है।