Geeta Kapur Birthday: फराह खान ने गीता कपूर संग अनदेखी तस्वीर शेयर कर दी जन्मदिन की बधाई, दोनों को पहचानना हुआ मुश्किल
By मनाली रस्तोगी | Published: July 5, 2020 04:22 PM2020-07-05T16:22:11+5:302020-07-05T16:22:11+5:30
मशहूर कोरियोग्राफर गीता कपूर आज 46 साल की पूरी हो गई हैं। इस खास मौके पर निर्देशक फराह खान ने उन्हें बेहतरीन अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है।
बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर गीता कपूर आज अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं। इंडस्ट्री को कई हिट गाने देने वाली गीता आज किसी पहचान मोहताज नहीं हैं। हालांकि, इस बात की जानकारी बेहद कम लोगों को है कि गीता ने निर्देशक फराह खान के साथ बतौर कोरियोग्राफर काम करना शुरू किया था। आज की तारीख में दोनों एक-दूसरे के साथ बेहतरीन बांड शेयर करती हैं। ऐसे में अपनी खास दोस्त को फराह ने जन्मदिन की बधाई दी है।
अनोखे अंदाज में फराह ने गीता को किया विश
फराह खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गीता कपूर के साथ एक अनदेखी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों को पहचान पाना मुश्किल है। तस्वीर को शेयर करते हुए फराह ने कैप्शन में लिखा, 'हम सही में 'पतले से मोटे' होने तक में साथ हैं। फेविकोल हमारा कुछ नहीं कर पाया। आपने मुझे मेरे खुद के बच्चों से पहले मां बनाया है। लव यू बेबी।'
फैंस को पसंद आई तस्वीर
वहीं, फराह और गीता की इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। ऐसे में फोटो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। यही नहीं, तमाम सेलेब्स भी गीता कपूर और फराह की इस तस्वीर को देखकर काफी हैरान हैं। साथ ही, स्टार्स लगातार गीता को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। इस लिस्ट में मलाइका अरोड़ा, भूमि पेडनेकर, जैकलीन फर्नांडिस, अदिति राव हैदरी और ऋतिक रोशन भी शामिल हैं।