डायरेक्टर का बड़ा खुलासा, मैंने तय किया था कि मेरी फिल्म में विलेन मुसलमान नहीं होगा
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: February 20, 2020 02:09 PM2020-02-20T14:09:53+5:302020-02-20T14:09:53+5:30
फहान ने बयान पोडकास्ट पिक्चर के बीछे पर बीतचीत के दौरान दिया है। मैंने हूं ना 2004 में रिलीज हुई थी।
फिल्ममेकर फराह खान ने अब तक फैंस के सामने एक से एक नायाब फिल्में पेश की हैं। इन्हीं फिल्मों में से एक है शाहरुख खान स्टारर मैं हूं ना। ये फिल्म पर्दे पर सुपरहिट हुई थी। फैंस ने इस फिल्म को जमकर पसंद किया था। अब इस फिल्म को लेकर पहली बार फराह खान ने बयान दिया है, जिसने विवादों को जन्म दे दिया है।
फहान ने बयान 'पिक्चर के पीछे' पॉडकास्ट पर बीतचीत के दौरान दिया है। मैंने हूं ना 2004 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में कुछ लोग भारत और पाकिस्तान के बीच के रिश्ते को खराब नहीं करना चाहते हैं। इस फिल्म में विलेन नहीं चाहता कि भारत पाकिस्तान के रिश्ते अच्छे हों। फिल्म इसी के इर्द गिर्द घूमती है।
फिल्म के विलेन के रोल में सुनीत शेट्टी नजर आए थे जिसका नाम राघवन था। अब फराह ने कहा है कि मैं हूं ना फिल्म बनाते समय मैंने सोच लिया था कि इस फिल्म को विलेन मुसलान नहीं होगा। फिल्म के विलेन राघवन का खास व्यक्ति एक मुसलमान दिखाया गया था लेकिन वह भी बाद में खलनायक से नायक बन जाता है।
मैं हूं ना में शाहरुख खान, जायद खान, अमृता राव, सुष्मिता सेन और सुनील शेट्टी ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। यह फिल्म 2004 में रिलीज हुई थी। शाहरुख खान ने मेजर की भूमिका निभाई, जो अपने एक सहयोगी की बेटी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक मिशन पर जाता है। फिल्म ने करीब 84 करोड़ का बिजनेस किया था।