पंजाबी के मशहूर सिंगर मनमीन सिंह की हिमांचल के करेरी लेक में मिली लाश, अचानक आई बाढ़ में हुए थे लापता
By अनिल शर्मा | Published: July 14, 2021 10:13 AM2021-07-14T10:13:32+5:302021-07-14T10:27:45+5:30
गौरतलब है कि अचानक आई इस बाढ़ के चलते कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई और 8 अन्य लापता हो गए।
जाने-माने पंजाबी सिंगर मनमीत सिंह की हिमांचल प्रदेश में कांगड़ा (Kangra) जिले के ककेरी लेक में लाश मिली है। मनमीत सिंह अपने दोस्तों के साध हिमाचल ट्रिप पर गए थे। अचानव वहां बादल फटने की वजह से आई बाढ़ में वे लापता हो गए थे। मंगलवार देर शाम सिंगर का शव करेरी गांव के साथ लगती खड्ड से बरामद किया गया है। मनमीत पंजाब (Punjab) के अमृतसर के छेहर्टा के रहने वाले थे। उनका म्यूजिकल ग्रुप सैन ब्रदर्स के नाम से मशहूर था। इस ग्रुप ने भारत के अलावा विदेश में भी अपनी गायकी से लोगों का दिल जीता था।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ‘दुनियादारी’ गीत से स्टार बने सूफी गायक मनमीत सिंह अपने भाई कर्णपाल उर्फ केपी और दोस्तों के साथ शनिवार को धर्मशाला घूमने आए थे। रविवार को ये सभी धर्मशाला से करेरी लेक घूमने गए थे। रात में तेज बारिश की वजह से वे वहीं रुक गए। अगले दिन जब दोस्तों संग निकले तो एक गड्ढे को पार करते वक्त फिसल गए और पानी में बह गए। बाकी लोगों ने उन्हें बचाने की काफी कोशिश की लेकिन नाकाम रहे। उनके फोन पर कई बार कॉल किया गया। जब उधर से कॉल रिसीव नहीं हुआ तो स्थानीय लोगों के साथ मिलकर उनकी खोजबीन शुरू हुई।
एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन के मुताबिक अमृतसर के रहने बाले मनमीत सिंह के करेरी लेक के समीप लापता होने की सूचना मिली थी। इसके बाद रेस्क्यू टीम गठित कर मनमीत सिंह को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा था। मंगलवार देर शाम रेस्क्यू टीम को मनमीत सिंह का शव बरामद हो गया है। गौरतलब है कि अचानक आई इस बाढ़ के चलते कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई और 8 अन्य लापता हो गए।