मशहूर अभिनेत्री निम्मी का निधन, भायखला के कब्रिस्तान में दफनायी गयीं

By भाषा | Published: March 26, 2020 05:42 PM2020-03-26T17:42:03+5:302020-03-26T17:42:03+5:30

निम्मी जी के करीबी रिश्तेदारों ने शाम करीब चार बजे कब्रिस्तान में दफनाया।'' उनका असली नाम नवाब बानो था और निम्मी नाम फिल्मकार राज कपूर ने दिया था

Famous actress Nimmi dies, buried in Byculla graveyard | मशहूर अभिनेत्री निम्मी का निधन, भायखला के कब्रिस्तान में दफनायी गयीं

मशहूर अभिनेत्री निम्मी का निधन, भायखला के कब्रिस्तान में दफनायी गयीं

Highlights 60 के दशक की मशहूर अभिनेत्री निम्मी का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गयानिम्मी का बृहस्पतिवार को मुंबई में अंतिम संस्कार किया गया

 ‘‘आन’’,‘‘ बरसात’’और ‘‘दीदार’’ जैसी हिंदी फिल्मों में काम कर चुकी 1950 और 60 के दशक की मशहूर अभिनेत्री निम्मी का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 88 वर्ष की थीं। निम्मी का बृहस्पतिवार को मुंबई में अंतिम संस्कार किया गया।

उनके परिवार के लोगों ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि अभिनेत्री को सांस लेने में दिक्कत होने के बाद उपनगरीय जुहू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी कल शाम को मृत्यु हुई। निम्मी को भायखला के रहमताबाद कब्रिस्तान में दफनाया गया।

परिवार के लागों ने बताया, '' निम्मी जी के करीबी रिश्तेदारों ने शाम करीब चार बजे कब्रिस्तान में दफनाया।'' उनका असली नाम नवाब बानो था और निम्मी नाम फिल्मकार राज कपूर ने दिया था जिन्होंने अपनी फिल्म ‘अंदाज’ के सेट पर एक शर्मीली किशोरी के रूप में निम्मी को पहली बार देखा था। भा

Web Title: Famous actress Nimmi dies, buried in Byculla graveyard

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे