लाइव न्यूज़ :

Drug Scandal Case: एक और एक्ट्रेस का नाम आया सामने, अभिनेत्री संजना गलरानी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 8, 2020 13:47 IST

Kannada Film Industry Drug scandal कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के ड्रग मामले में एक और अभिनेत्री का नाम जुड़ गया है। अब सीसीबी ने संजना गलरानी के घर छापा मारा है।

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेत्री संजना गलरानी को मंगलवार को यहां से गिरफ्तार कियामंगलवार सुबह यहां इंदिरा नगर स्थित उनके आवास पर केंद्रीय अपराध शाखा की छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया गया

कन्नड़ फिल्म उद्योग में मादक पदार्थों के सेवन के मामले की जांच कर रही केंद्रीय अपराध शाखा ने अभिनेत्री संजना गलरानी को मंगलवार को यहां से गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों ने इसकी जानकारी दी। यह कार्रवाई अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी को शहर में बड़ी-बड़ी पार्टियों में लोगों को मादक पदार्थ मुहैया कराने के लिए शहर की पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद की गई है।

सूत्रों ने बताया कि गलरानी को मंगलवार सुबह यहां इंदिरा नगर स्थित उनके आवास पर केंद्रीय अपराध शाखा की छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के लिए उन्हें अपराध शाखा के कार्यालय ले जाया गया। बेंगलुरु पुलिस के संयुक्त आयुक्त संदीप पाटिल ने कहा, “अदालत से सर्च वारंट मिलने के बाद, संजना के घर पर छापे मारे गए।”

 

केंद्रीय अपराध शाखा के मुताबिक, गलरानी पर उस वक्त से ही नजर रखी जा रही थी जब उनके दोस्त राहुल के खिलाफ ड्रग से जुड़े मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। संजना का जन्म बेंगलुरु में हुआ है। उन्होंने सिनेमा जगत में तमिल फिल्म ‘ओरु कधल सेवीर’ के जरिये 2006 में कदम रखा था। उन्होंने कन्नड़ फिल्म ‘गंदा हेंताथी’ में भी काम किया है। इस बीच, पुलिस ने विरेन खन्ना के घर पर भी छापेमारी की जिसे अपराख शाखा के अधिकारियों ने फिल्म जगत में मादक पदार्थों के उपयोग के सिलसिले में पहले ही गिरफ्तार किया हुआ है। अब तक 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और छह की गिरफ्तारी हुई है। भाषा नेहा पवनेश पवनेश

टॅग्स :साउथ सिनेमा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीUS-Israel Iran War: दुबई में फंसे भारतीय सितारे, साउथ से लेकर बॉलीवुड तक स्टार ने पीएम मोदी से मांगी मदद

बॉलीवुड चुस्कीरश्मिका मंदाना को देवर ने कहा 'वदीना', आनंद देवरकोंडा का पोस्ट हुआ वायरल

बॉलीवुड चुस्कीNetflix पर मचा रही है तहलका ये साउथ फिल्म, फैन और सुपरस्टार की कहानी जीत रही दिल

बॉलीवुड चुस्कीSreenivasan Death: मलयालम एक्टर-डायरेक्टर श्रीनिवासन का निधन, 69 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

बॉलीवुड चुस्कीरणवीर सिंह ने ऋषभ शेट्टी से मांगी माफी, कांतारा में जीभ बाहर निकालने वाली क्लिप...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस