दृश्यम 2 का ट्रेलर हुआ रिलीज: 7 साल बाद फिर से खुला केस, आमने-सामने होंगे अजय देवगन और अक्षय खन्ना

By मनाली रस्तोगी | Published: October 17, 2022 04:10 PM2022-10-17T16:10:33+5:302022-10-17T16:11:49+5:30

अजय देवगन स्क्रीन पर अपने सबसे दिलचस्प पात्रों में से एक को फिर से दिखाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। कहानी एक यात्रा का खुलासा करती है जो दर्शकों को यह सोचने पर मजबूर कर देती है कि इस बार उनका रास्ता क्या हो सकता है। 

Drishyam 2 trailer released Ajay Devgn is being hunted down by Tabu and Akshaye Khanna | दृश्यम 2 का ट्रेलर हुआ रिलीज: 7 साल बाद फिर से खुला केस, आमने-सामने होंगे अजय देवगन और अक्षय खन्ना

(फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)

Highlightsदृश्यम 2 18 नवंबर 2022 को रिलीज होने वाली है।इस फिल्म में अजय देवगन विजय सलगांवकर की भूमिका में नजर आ रहे हैं।इस बार अक्षय खन्ना जांच अधिकारी हैं, जो विजय के झूठ को पकड़ना चाहते हैं।

पणजी: दृश्यम 2 का ट्रेलर सोमवार दोपहर गोवा में लॉन्च किया गया। इस इवेंट में अजय देवगन, तब्बू और अक्षय खन्ना सभी मौजूद थे। दृश्यम 2 साल 2017 में आई निशिकांत कामत की हिट थ्रिलर की अगली कड़ी है। यह मोहनलाल अभिनीत इसी नाम से एक मलयालम हिट का रीमेक भी है। ट्रेलर की शुरुआत अजय देवगन के साथ होती है, जिसमें वो कहते हैं कि सैम के लापता होने के 7 साल बाद भी उसके परिवार का पीछा किया जा रहा है।

इस फिल्म में अजय देवगन विजय सलगांवकर की भूमिका में नजर आ रहे हैं। ऐसा लगता है कि मामला अभी भी खुला है। इस बार अक्षय खन्ना जांच अधिकारी हैं, जो विजय के झूठ को पकड़ना चाहते हैं। ट्रेलर में तब्बू यानी पूर्व आईजी और सैम की मां की एंट्री होती है। फिल्म में इशिता दत्ता, अक्षय खन्ना, रजत कपूर और श्रिया सरन भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। ये फिल्म 18 नवंबर 2022 को रिलीज होने वाली है। 

दृश्यम का हिंदी संस्करण 2013 की इसी नाम की मलयालम फिल्म का रीमेक था, जिसमें मोहनलाल मुख्य भूमिका में थे। इसे राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक निशिकांत कामत ने निर्देशित किया था, जिनकी 2020 में 50 वर्ष की आयु में मृत्यु हो गई थी। 2015 की हिट फिल्म दृश्यम में विजय के चरित्र ने सभी को विश्वास दिलाया कि उनका परिवार छुट्टी पर गया था, जो कि उनके परिवार को हत्या की सजा से बचाने के लिए एक आदर्श योजना थी।

Web Title: Drishyam 2 trailer released Ajay Devgn is being hunted down by Tabu and Akshaye Khanna

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे