लाइव न्यूज़ :

दिशा पाटनी और संजीव कपूर को वाशिंगटन के सेबों के लिए चुना गया ब्रांड एंबेसडर

By भाषा | Updated: January 20, 2020 20:29 IST

अमेरिका को इस साल सेब निर्यात में 20 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान है। अमेरिका की सरकारी एजेंसी वॉशिंगटन एप्पल कमीशन के मुताबिक , भारत ने अमेरिकी सेब के लिए अपने बाजार 2001 में खोले थे।

Open in App

बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी और खानसामा संजीव कपूर को वॉशिंगटन के सेब प्रचार के लिए ब्रांड एंबेसडर चुना गया है। अमेरिका को इस साल सेब निर्यात में 20 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान है। अमेरिका की सरकारी एजेंसी वॉशिंगटन एप्पल कमीशन के मुताबिक , भारत ने अमेरिकी सेब के लिए अपने बाजार 2001 में खोले थे। इस दौरान सिर्फ चार कंटेनर भेजे गए थे।

अब भारत के आयातित सेब में अमेरिकी सेबों की हिस्सेदारी 16 प्रतिशत है। भारत में अमेरिकी राजदूत केनेथ आई . जस्टर ने अभियान की शुरुआत करते हुए कहा , " हर साल अमेरिकी सेबों का निर्यात बढ़ रहा है। जब भारत में घरेलू आपूर्ति प्रभावित होती है तो भारत को सेब का निर्यात किया जाता है।"

उन्होंने कहा कि अमेरिकी सेब की लगभग 30 किस्में हैं लेकिन उनमें से कुछ का ही भारत में निर्यात किया जाता है। लोग सेब की और किस्मों को भी अजमा सकते हैं। कमीशन के अध्यक्ष टोड फ्राईओवर ने कहा कि अमेरिका की चालू विपणन वर्ष 2019-20 में सेब के 30 लाख बक्से निर्यात करने की योजना है।

यह पिछले साल के 25 लाख बक्सों से 20 प्रतिशत अधिक है। उन्होंने कहा कि भारत सालाना 7.5 करो़ड बुशल (इकाई) सेब का उत्पादन करता है और अपनी घरेलू मांग की पूर्ति के लिए करीब 2.8 करोड़ बुशल सेब का विभिन्न देशों से आयात करता है। भारतीय उपभोक्ताओं के बीच वॉशिंगटन सेब के लिए जागरूकता पैदा करने के लिए एक अभियान ' वाशिंगटन एप्पल कुछ खास है ' भी शुरू किया गया है।

टॅग्स :दिशा पाटनीसंजीव कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीन्यू ईयर ट्रिप में छाया मौनी रॉय और दिशा पाटनी का स्टाइलिश फ्रेंडशिप गोल

क्राइम अलर्टDisha Patani House Firing: दिशा पाटनी के घर गोलीबारी केस में नया मोड़, दिल्ली पुलिस ने 2 नाबालिगों को हिरासत में लिया

क्राइम अलर्टदिशा पाटनी के घर के बाहर गोलीबारी, रोहतक निवासी रविंद्र और सोनीपत निवासी अरुण को एसटीएफ-दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ में मारा

बॉलीवुड चुस्कीदिशा पाटनी के घर पर गोलीबारी, कई खाली खोखे बरामद, गैगस्टर गोल्डी बरार बोला- यह तो सिर्फ ट्रेलर है, अगली बार जान से मार देंगे

बॉलीवुड चुस्कीदिशा पाटनी ने दिखाई ग्लैमरस अदाएं, हॉट फोटोशूट ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस