सनी लियोन की राह पर चलीं दिशा पाटनी, वायरल हो रही है बिकिनी फोटो
By विवेक कुमार | Published: July 19, 2018 01:39 PM2018-07-19T13:39:42+5:302018-07-19T13:39:42+5:30
दिशा जल्द ही सलमान खान के साथ फिल्म 'भारत' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भी लीड रोल में दिखेंगी।
मुंबई, 19 जुलाई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी अपनी दमदार एक्टिंग के साथ ही अपने हॉट फोटोज को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। हाल ही में दिशा की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें फैन्स उनकी तुलना हॉट एक्ट्रेस सनी लियोन से कर रहे हैं। दरअसल, दिशा ने अपनी नई ऑरेंज बिकिनी की फोटो शेयर की है। जिसमें वह बेहद हॉट लग रही हैं। ख़ास बात ये है कि दिशा की ये बिकिनी फोटो सनी लियोन की बिकिनी से बिलकुल मैच कर रही है।
बता दें कि अप्रैल में सनी ने अपनी ऑरेंज बिकिनी की एक सेल्फी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। अपनी इस फोटो को शेयर करते हुए सनी ने लिखा था- मुझे लगता है कि यह मेरे लिए काम करेगा। इसे खरीदना होगा। एक ऐसा रंग जिसके बारे में मैंने कभी सोचा नहीं था।
फ़िलहाल दिशा की इस फोटो को लेकर लोगों का कहना है कि उन्हें सनी लियोन की बिकिनी इतनी पसंद आई कि वह उसे ख़रीदे बिना नहीं रह सकीं। वैसे दिशा के फैन्स उनकी इस हॉट फोटो को काफी पसंद कर रहे हैं अब तक इसे 10 लाख से भी ज्यादा के व्यूज मिल चुके हैं।
बता दें कि दिशा आखिरी बार टाइगर श्रॉफ की फिल्म बागी 2 में नजर आईं थी। फिल्म में लोगों ने उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया था। वहीं बागी बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई थी। वैसे इस फिल्म के बाद दिशा जल्द ही सलमान खान के साथ फिल्म भारत में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भी लीड रोल में दिखेंगी।