दिशा पाटनी ने लॉन्च किया यूट्यूब चैनल, देखें एक्ट्रेस का पहला वीडियो
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: September 14, 2019 12:54 PM2019-09-14T12:54:38+5:302019-09-14T12:54:38+5:30
दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस आए दिन सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ वीडियो या फोटो शेयर करती रहती हैं।
अपनी हॉट अदाओं से फैंद से बीच आग लगाने वाली दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अब दिशा फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज लेकर आई हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपना खुद का यूट्यूब चैनल खोल लिया है। इस बात की जानकारी खुद दिशा ने दी है।
दिशा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडिया पर इसका शेयर किया है।इस यूट्यूब चैनल पर फैन्स को उनकी पर्सनल लाइफ में झांकने का मौका मिलेगा।दिशा पाटनी अपने इस पहले वीडियो में लक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक को लेकर अपने अनुभव साझा कर रही हैं, और बता रही हैं कि उनका रैंप वॉक का यह एक्सपीरियंस कैसा रहा है।
इंस्टाग्राम पर फैंस को इसकी जानकारी देते हुए एक्ट्रेस ने लिखा है कि दिशा पटानी ने लिखा हैः 'आप सबके सात अपना पहला यूट्यूब वीडियो शेयर करने के लिए मैं बेताब हूं, उम्मीद है कि जितना मुझे फिल्माने में मजा आया, उतना ही मजा आपको इसे देखने में आएगा। इसे पूरी तरह खुद ही शूट किया है, कुछ कच्चापन है लेकिन मैं खुद को दिखाने की कोशिश कर रही हूं...। इस तरह से अब दिशा भी यूट्यूबर की लिस्ट में शामिल हो गई हैं।
दिशा पाटनी से पहले और भी कई एक्ट्रेस इस लिस्ट में शामिल हैं। आलिया भट्ट और जैक्लीन फर्नालीड भी यूट्यूब चैनल शुरू कर चुकी हैं। अब फैंस के बीच उत्सुकता रहेगी कि चैनल पर दिशा अपने बारे में क्या क्या फैंस को बताती हैं।
दिशा को आखिरी बाद सलमान खान की फिल्म भारत में देखा गया था। फिल्म में दिशा के काम को सराहा भी गया था। अब दिशा जल्द मंगल फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में लीड रोल में आदित्य रॉय कपूर हैं।