सेक्सी फोटोज से फैंस को दीवाना करने वाली दिशा पाटनी ने सोशल मीडिया पर अपने नाम किया ये खास खिताब
By मेघना वर्मा | Published: April 4, 2019 05:36 PM2019-04-04T17:36:37+5:302019-04-04T17:36:37+5:30
दिशा जल्द ही सलमान खान की फिल्म भारत में दिखाई देंगी। बरेली के छोटे शहर से निकल कर आई एक्ट्रेस दिशा का नाम टाइगर श्रॉफ से जोड़ा जाता है।
लोगों को अपनी अदाओं से दीवाना करने वाली दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अपने वीडीयोज और फोटोज से वो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेती हैं। सोशल मीडिया पर उनके फैंस स्टार्स के नाम का ही फैंस पेज भी चलाते हैं। जहां स्टार्स अपने पसंदीदा कलाकर की फोटो शेयर करते हैं। वैसे दिशा सोशल मीडिया पर एक नई अचीवमेंट हासिल कर ली हैं।
मिड डे की एक रिपोर्ट की मानें तो दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर वो सेलिब्रेटी बन गई हूं जिसके सबसे ज्यादा फैन क्लब बनाए गए हैं। अपने डांस और मूव्स से लोगों को दीवाना करने वाली दिशा पाटनी पहली फीमेल एक्ट्रेस हैं जिनके सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फैन पेज बनाए गए हैं। 150 से भी ज्यादा फैन पेज और फैन क्लब पेजेस बने हैं।
बहुत सारे ब्रैंड्स की हैं एमबेस्डर
दिशा अपनी फिटनेस को लेकर भी बहुत कॉन्शस हैं। यही वजह है कि दिशा हमेशा फिट और एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर दिशा को 18 मिलियन से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। दिशा की फोटोज को देखें तो आपको पता चलेगा दिशा कई सारे प्रोडक्ट की ब्रैंड एमबेसेडर हैं। इनमें कॉस्मेटिक, फरफ्यूम, फुट वियर्स और इलेक्ट्रॉनिक्स। दिशा पहली ऐसी एक्ट्रेस हैं जिनको दो इंटरनेशनल ब्रेंड का एमबेस्डर बनाया गया है।
भारत में आएंगी नजर
करियर की बात करें तो दिशा जल्द ही सलमान खान की फिल्म भारत में दिखाई देंगी। बरेली के छोटे शहर से निकल कर आई एक्ट्रेस दिशा का नाम टाइगर श्रॉफ से जोड़ा जाता है। दोनों अक्सर एक साथ देखे जाते हैं। टाइगर जल्द ही करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 में दिखाई देने वाली हैं।