विनोद खन्ना पर बतौर हीरो दांव लगानेवाले निर्देशक शिव कुमार खुराना का निधन, 80 के दशक में कई हीट फिल्में दीं

By अनिल शर्मा | Published: October 28, 2022 01:12 PM2022-10-28T13:12:53+5:302022-10-28T13:26:13+5:30

शिव कुमार खुराना के लिए विंदू दारा सिंह ने दुख जताते हुए लिखा- एक अच्छे इंसान की आत्मा को शांति मिले। इस नुकसान को सहन करने की ताकत ईश्वर उनके परिवार को दे।

Director Shiv Kumar Khurana died at 83 who bet on Vinod Khanna as a hero | विनोद खन्ना पर बतौर हीरो दांव लगानेवाले निर्देशक शिव कुमार खुराना का निधन, 80 के दशक में कई हीट फिल्में दीं

विनोद खन्ना पर बतौर हीरो दांव लगानेवाले निर्देशक शिव कुमार खुराना का निधन, 80 के दशक में कई हीट फिल्में दीं

Highlightsविनोद खन्ना को स्टार बनानेवाले शिव कुमार ही थे जिन्होंने बतौरा हीरो उनपर दांव लगाया था।निर्देशन के अलावा उन्होंने बतौर निर्माता भी काफी काम किया।

मुंबईः जाने-माने फिल्म निर्देशक शिव कुमार खुराना का निधन हो गया है। शिव कुमार ने 1970-80 के दशक में  कई बेहतरीन फिल्में बनाईं। वह 83 वर्ष के थे। उम्र संबंधी बीमारियों के चलते शिव कुमार ने ब्रह्माकुमारी ग्लोबल हॉस्पिटल में भर्ती थे। फिल्ममेकर के निधन पर बॉलीवुड की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया श्रद्धांजलि दी है।

ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक शिव कुमार खुराना को कोई गंभीर बीमारी नहीं थी। बढ़ती उम्र के कारण उनका शरीर शिथिल हो गया था और वो बीमार रहने लगे थे। शिव कुमार खुराना के लिए विंदू दारा सिंह ने दुख जताते हुए लिखा- एक अच्छे इंसान की आत्मा को शांति मिले। इस नुकसान को सहन करने की ताकत ईश्वर उनके परिवार को दे। विंदू दारा को खुराना ने 'करन' फिल्म में मौका दिया था।

यही नहीं, विनोद खन्ना को स्टार बनानेवाले शिव कुमार ही थे। उन्होंने विनोद खन्ना पर बतौर हीरो दांव लगाया था। क्योंकि उन दिनों विनोद खन्ना नकारात्मक भूमिकाओं में काफी पसंद किए जाते थे। 'हम तुम और वो' से पहले निगेटिव रोल्स में उन्हें ज्यादा प्रसिद्धि मिली थी। 1970-80 के दशक में  उन्होंने  'बदनाम', 'बदनसीब', 'बे आबरू', 'सोने की जंजीर' और 'इंतकाम की आग' सरीखी फिल्में बनाईं।

निर्देशन के अलावा उन्होंने बतौर निर्माता भी काफी काम किया। उन्होंने 'दगाबाज', 'हम तुम और वह', 'अंग से अंग लगाए' जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस किया था।

Web Title: Director Shiv Kumar Khurana died at 83 who bet on Vinod Khanna as a hero

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे