दिहाड़ी मजदूरों के लिए रोहित शेट्टी ने दान किए 51 लाख रुपये, अशोक पंडित ने कही ये बड़ी बात

By अमित कुमार | Published: March 31, 2020 07:20 PM2020-03-31T19:20:04+5:302020-03-31T19:20:04+5:30

रोहित शेट्टी ने वेस्टर्न इंडिया सिने कर्मचारी संघ (एफडब्ल्यूआईसीई) में 51 लाख रुपये का डोनेशन दिया है। रोहित शेट्टी की इस मदद के लिए फेडरेशन के चीफ एडवाइजर अशोक पंडित ने उन्हें धन्यवाद कहा है।

director Rohit Shetty donates Rs 51 lakhs to FWICE to help daily wage film workers | दिहाड़ी मजदूरों के लिए रोहित शेट्टी ने दान किए 51 लाख रुपये, अशोक पंडित ने कही ये बड़ी बात

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

Highlightsइस फेडरेशन के तहत स्पॉटबॉय, जूनियर आर्टिस्ट्स और लाइटमैन समेत कई लोग आते हैं।अशोक पंडित ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर कर रोहित शेट्टी का शुक्रिया अदा किया।

लॉकडाउन के कारण देशभर के दिहाड़ी मजदूरों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस मुश्किल की घड़ी में कई बॉलीवुड सेलेब्स ऐसे लोगों की मदद कर रहे हैं। इस लिस्ट में अब डायरेक्टर रोहित शेट्टी का नाम भी जुड़ गया है। रोहित शेट्टी ने वेस्टर्न इंडिया सिने कर्मचारी संघ (एफडब्ल्यूआईसीई) में 51 लाख रुपये का डोनेशन दिया है। रोहित शेट्टी की इस मदद के लिए फेडरेशन के चीफ एडवाइजर अशोक पंडित ने उन्हें धन्यवाद कहा है।

इस फेडरेशन के तहत स्पॉटबॉय, जूनियर आर्टिस्ट्स और लाइटमैन समेत कई लोग आते हैं। यह फेडरेशन ऐसे लोगों के लिए काम कर रहा है। अशोक पंडित ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर कर रोहित शेट्टी का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने अपने वीडियो में कहा, 'शुक्रिया रोहित हमारी फिल्म इंडस्ट्री के दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए आगे आने को, इससे काफी जरुरतमंदों की सहायता हो सकेगी।' 

वहीं स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट, विक्की कौशल समेत अनेक कलाकारों ने देश में कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से निपटने का प्रयास कर रहे विभिन्न राहत कोषों में चंदा देने की मंगलवार को जानकारी दी। चाहे नकद हो या नेक काम के जरिए भारतीय उद्योग जगत के अधिक से अधिक हस्तियां अपना समर्थन देने के लिए आगे आ रही हैं। 

मंगेशकर ने ट्विटर पर घोषणा की कि वे मुख्यमंत्री सहायता कोष में 25 लाख रुपये दान कर रही हैं जो ‘‘इस मुश्किल समय में सरकार की मदद करने की उनकी ड्यूटी का हिस्सा है।” प्रियंका ने पति पॉप गायक निक जोनास के साथ पीएम-केयर्स, यूनिसेफ, गूंज, डॉक्टर्स विदाउट बार्डर्स, नो किड हंगरी और एसएजी-एएफटीआरए समेत 10 परोपकारी संस्थाओं में अघोषित राशि दान की। 

Web Title: director Rohit Shetty donates Rs 51 lakhs to FWICE to help daily wage film workers

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे