रामायण की सीता दीपिका ने किया खुलासा- मैं, राम और लक्ष्मण पेड़ के नीचे कर रहे थे शूटिंग तभी आ गया विशाल सांप...
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: June 13, 2020 03:59 PM2020-06-13T15:59:25+5:302020-06-13T15:59:25+5:30
दीपिका चिखलिया (Dipika Chikhlia) ने रामानंद सागर की 'रामायण (Ramayan)' में सीता का किरदार निभाया था, और उनका यह किरदार काफी यादगार भी रहा था
रामायण सीरियल एक बार फिर से पर्दे पर पेश किया गया है। इस सीरियल को फैंस ने जमकर पंसद किया है। शो को जनता काफी प्यार दे रही है। इस शो के राम (अरुण गोविल) सीता (दीपिका चिखलिया) को एक बार फिर से फेम मिल गया है। ऐसे में शो के स्टार्स आए दिन शो से जुड़े खुलासे करते रहते हैं। दीपिका सीता का रोल काफी यादगार रहा था। हर किसी ने दीपिका को सीता के रोल में काफी पसंद किया है।'रामायण (Ramayan)' की सीता यानी दीपिका चिखलिया (Dipika Chikhlia) ने शूटिंग के दौरान का एक बहुत ही मजेदार वाकया शेयर किया है।
दीपिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वह आए दिन कुछ ना कुछ खुलासे शो को लेकर करती रहती हैं। दीपिका ने फिर से खुलासा किया है। दीपिका चिखलिया ने इसे अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और इस पोस्ट को खूब पढ़ा भी जा रहा है।
सीता यानी दीपिका चिखलिया (Dipika Chikhlia) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर फोटो शेयर करते हुए लिखा है, 'इस सीन के पीछे एक कहानी है। वो मैं आपको बताने जा रही हूं,हम लोग शूटिंग में व्यस्त थे, लाइनें याद कर रहे थे, यह दिन भी बाकी दिनों की तरह सामान्य था। सीन पूरा होने के बाद कैमरामैन अजित नायक हम तीनों के पास आए और बोले की यह जगह जल्दी खाली कर दो और पेड़ के नीचे मत खड़े हो।
हम तीनों हैरान थे और सोच रहे थे कि ऐसी क्या जल्दबाजी है और वह भी एकदम से....उन्होंने भी टेक्नीशियंस से जल्दी से जगह खाली करने के लिए कहा. सागर साहब भी हैरान थे कि यह क्या हो रहा है. तभी उन्होंने इशारा किया कि पेड़ के ऊपर एक बहुत विशाल सांप लटक रहा था, और इसके बाद तो हमने भी वहां से दौड़ लगा दी।
दीपिका का ये खुलासा फैंस के बीच छाया हुआ है। दीपिका के इस पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। लोगों को उनका ये खुलासा काफी पसंद आ रहा है। दीपिका आए दिन इस तरह के खुलासे फैंस के लिए करती रहती हैं।