डिनो मोरिया पर लगा धोखाधड़ी का आरोप, सम्मन जारी-पढ़े पूरी डीटेल्स

By मेघना वर्मा | Published: July 1, 2019 12:18 PM2019-07-01T12:18:09+5:302019-07-01T12:18:09+5:30

डिनो मोरिया ने साल 1999 में फिल्म कभी-कभी से की थी। मगर डिनो को फिल्म राज से पॉपुलैरिटी मिली थी। साल 2002 में आई इस फिल्म में उनके अपोजिट बिपाशा बासु थीं।

dino morea and dj aqeel got summons for fraud case | डिनो मोरिया पर लगा धोखाधड़ी का आरोप, सम्मन जारी-पढ़े पूरी डीटेल्स

डिनो मोरिया पर लगा धोखाधड़ी का आरोप, सम्मन जारी-पढ़े पूरी डीटेल्स

कभी-कभी फिल्म से अपनी एक्टिंग की शुरुआत करने वाले डिनो मोरिया वैसे तो फिल्मों और खबरों से दूर रहते है मगर एक बार फिर से एक्टर सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो डिनो मोरिया पर सर्टर्लिंग बायोटेक बैंक से धोखाधड़ी के मामले में सम्मन जारी किया गया है। ईडी के अधिकारियों ने डिनो मोरिया और डीजे अकील को सम्मन भेजने की पुष्टी की है।

14 हजार करोड़ का है मामला

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो डिनो पर सर्टिर्लिंग बायोटेक लिमिटेड संसेसरा ग्रुप और इसके प्रमोटर नितिन संदेसरा ग्रुप और इसके प्रमोटर नितिन संदेसरा और चेतन संदेसरा और दीप्ति संदेसरा ने बैंकों को करीब साढ़े 14 करोड़ का घपला किया किया है। 

डिनो मोरिया ने साल 1999 में फिल्म कभी-कभी से की थी। मगर डिनो को फिल्म राज से पॉपुलैरिटी मिली थी। साल 2002 में आई इस फिल्म में उनके अपोजिट बिपाशा बासु थीं। इसके बाद डिनो ने कई फिल्में भी की मगर बॉक्स ऑफिस पर ये बुरी तरह फ्लॉप रही। आखिरी बार डिनो मोरिया साल 2015 में अलोन फिल्म में दिखाई दिए थे। 

अमीषा पटेल पर भी लगा धोखाधड़ी का आरोप

ऋतिक रोशन की फिल्म कहो ना प्यार है से लोगों को अपनी एक्टिंग और अपनी क्यूटनेस का दीवाना बनाने वाली अमीषा पटेल की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दरअसल फिल्ममेकर अजय कुमार सिंह ने अमीषा पटेल पर 2.5 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्ममेकर इस मामले को लेकर कोर्ट पहुंच गए हैं। अमीषा पटेल को इस मामले में सम्मन भी भेज दिया गया है। खबरों की मानें तो 8 जुलाई को एक्ट्रेस रांची के कोर्ट में पेश होंगी। 

Web Title: dino morea and dj aqeel got summons for fraud case

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे