VIDEO: भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे संग निरहुआ का रोमांस वायरल, 'फगुआ में फटता जवानी' जमकर देख रहे फैंस

By अमित कुमार | Published: February 24, 2020 04:19 PM2020-02-24T16:19:09+5:302020-02-24T16:19:09+5:30

इन दिनों सोशल मीडिया पर निरहुआ और आम्रपाली दुबे का पुराना गाना तेजी से वायरल हो रहा है। 'फगुआ में फटता जवानी' यू-ट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है और लोग उसे खूब देख रहे हैं।

Dinesh Lal Yadav Nirahua and Aamrapali Dubey Holi song Phagua Mein Fatata Jawani viral | VIDEO: भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे संग निरहुआ का रोमांस वायरल, 'फगुआ में फटता जवानी' जमकर देख रहे फैंस

आम्रपाली दुबे और दिनेशलाल यादव निरहुआ। (फोटो सोर्स- स्क्रीनशॉट)

Highlightsआम्रपाली दुबे के इस नए गाने को भोजपुरी सिंगर खुशबू जैन ने आवाज दी है। 'होलिया में लागे बड़ी डर' गाना भी इन दिनों लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय है।

भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और दिनेशलाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) की जोड़ी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे कामयाब जोड़ियों में से एक हैं। इन दोनों को साथ देखने वाले फैंस की तादाद भी काफी अधिक है। हाल ही में आम्रपाली दुबे का पहला भोजपुरी होली का गाना लॉन्च किया गया, जिसने आते ही यू-ट्यूब पर तहलका मचा दिया।  

इन दिनों सोशल मीडिया पर निरहुआ और आम्रपाली दुबे का पुराना गाना तेजी से वायरल हो रहा है। 'फगुआ में फटता जवानी' यू-ट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है और लोग उसे खूब देख रहे हैं। होली से पहले इस पुराने होली के गाने को देखकर फैंस खूब एन्जॉय कर रहे हैं। निरहुआ और आम्रपाली दुबे के बीच बेहतरीन  केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। गाने में दोनों ही कलाकार बाथरूम में रोमांस करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं  'होलिया में लागे बड़ी डर' गाना भी इन दिनों लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय है।

आम्रपाली दुबे के इस नए गाने को भोजपुरी सिंगर खुशबू जैन ने आवाज दी है। आम्रपाली दुबे को 2014 में आई भोजपुरी फिल्म 'निरहुआ रिक्शावाला' से पहचान मिली थी। वहीं दिनेश लाल यादव ने अपने करियर की शुरुआत एक भोजपुरी गायक के रूप में की थी। भोजपुरी गानों में सफलता के बाद उन्होंने भोजपुरी फिल्मों की रूख किया और यहां भी सफलता हासिल की। 

निरहुआ ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2006 में भोजपुरी फिल्म 'चलत मुसाफिर मोह लिओ रे' से कल्पना पटवारी और सुनील छैला बिहारी के साथ सहायक अभिनेता के रूप में की थी। साल 2008 में दिनेश लाल पहली बार फिल्म 'निरहुआ रिक्शावाला' में लीड रोल में दिखाई दिए और फिल्म भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। 

इसके बाद निरहुआ ने कभी भी पीछे मुड़ के नहीं देखा और उन्हें यहां से उन्हें जुबली स्टार कहा जाने लगा। इसके बाद उन्होंने निरहुआ रिक्शावाला 2, निरहुआ हिंदुस्तानी, पटना से पाकिस्तान, निरहुआ हिंदुस्तानी 2, बम बम बोल रहा है काशी और बॉर्डर जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी। दिनेश लाल यादव साल 2012 में बिग बॉस 6 शो के कंटेस्टेंट रह चुके हैं।

Web Title: Dinesh Lal Yadav Nirahua and Aamrapali Dubey Holi song Phagua Mein Fatata Jawani viral

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे