दिलीप कुमार की नातिन सायशा रचाने जा रही हैं ब्याह, 17 साल बड़े हैं उनके पति आर्या
By मेघना वर्मा | Published: March 10, 2019 04:41 PM2019-03-10T16:41:24+5:302019-03-10T16:41:24+5:30
सायशा ने अजय देवगन के अपोजिट फिल्म शिवाय में अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। आर्या और सायशा लम्बे समय से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं।
दिलीप कुमार और सायरा बानों की नातिन सायशा जल्द ही आर्या के साथ आज शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। शादी से पहले हैदराबाद में हुई प्री-वेडिंग फंक्शन और मेंहदी में बॉलीवुड और इंडस्ट्री के कई सितारे नजर आए। वहीं कपल्स ने काफी सिंपल तरीके से वेडिंग प्लान की है।
बता दें सायशा और आर्या की शादी में उनके कुछ करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों को ही बुलाया गया है। मेंहदी सेरेमनी में भी संजय दत्त, अल्लू अर्जुन, सुशांत, सूरज पंचोली आदि नजर आए। शादी की फोटोज सोशल मीडीया पर तेजी से वायलर हो रही हैं।
संगीत सेरेमनी में सायशा ने सिल्वर और व्हाइट कॉम्बिनेशन का लहंगा पहना हुआ था तो वहीं आर्या ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी पहने हुए थे। दोनों एक साथ बेहद खूबसूरत लग रहे थे। इस खास मौके पर बॉलीवुड के कई दिग्गज सेलिब्रिटी पहुंचे थे। वायरल तस्वीरों में सायशा और आर्या स्टेज पर कई लोगों से मिलते हुए भी नजर आए।
इसी साल 14 फरवरी को आर्या और सायशा ने अपने रिलेशनशिप को लेकर आधिकारिक घोषणा की थी। उनके फैन्स ने उन्हें बेस्ट विश देना शुरू कर दिया था। तमिल के स्टार्स आज यानी 10 मार्च को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। बता दें सायशा ने अजय देवगन के अपोजिट फिल्म शिवाय में अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था।
सायशा से 17 साल बड़े हैं आर्या
आर्या और सायशा लम्बे समय से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। खास बात ये है कि सायशा 21 साल की हैं और उनके वुड बी हसबैंड उनसे 17 साल बड़े हैं। दोनों के ही मेंहदी सेरेमनी में डांस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।