लाइव न्यूज़ :

अभिनेता दिलीप कुमार के दो भाई कोरोना वायरस से संक्रमित, मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती

By भाषा | Updated: August 16, 2020 20:01 IST

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार के दो भाई एहसान खान और असलम खान कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसांस लेने में दिक्कत महसूस होने के बाद एहसान (90) और असलम (88) शनिवार देर रात से लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं।डॉक्टर ने बताया कि दोनों को नॉन-इनवैसिव वेंटिलेटर (बाहर से ऑक्सीजन की आपूर्ति) पर रखा गया है।

मुंबई। दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार के दो भाई एहसान खान और असलम खान की कोविड-19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और अब अस्पताल में भर्ती हैं। सांस लेने में दिक्कत महसूस होने के बाद एहसान (90) और असलम (88) शनिवार देर रात से लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। ये दोनों दिलीप कुमार से अलग रहते हैं। उन दोनेां का डॉ जलील पारकर इलाज कर रहे हैं।

पारकर ने बताया, ‘‘उन्हें शनिवार देर रात अस्पताल लाया गया। जांच में उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। उनके शरीर में ऑक्सीजन का स्तर भी कम हो गया था और दोनों को नॉन-इनवैसिव वेंटिलेटर (बाहर से ऑक्सीजन की आपूर्ति) पर रखा गया है।’’

गौरतलब है कि मार्च में दिलीप कुमार (97) ने ट्विटर पर एक स्वास्थ्य जानकारी साझा करते हुए कहा था कि वह और उनकी पत्नी सायरा बानू (75) पूरी तरह से पृथक-वास में हैं तथा उन्होंने कोरोना वायरस महामारी को लेकर ऐसा किया है। उन्होंने कहा था, ‘‘सायरा मुझे संक्रमण से बचाने की हर कोशिश कर रही है।’’ महाराष्ट्र में 15 अगस्त को कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ कर 5,84,754 हो गये।

टॅग्स :दिलीप कुमारकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस