'दिल मिल गए' फेम टीवी एक्‍टर करण परांजपे का निधन, 26 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: March 27, 2018 10:21 AM2018-03-27T10:21:53+5:302018-03-27T10:21:53+5:30

पॉपुलर टीवी शो 'दिल मिल गए' में जिगनेश का रोल निभाने वाले एक्टर करण परांजपे ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। करण ने  25 मार्च को अंतिम सांस ली है।

Dil Mill Gaye actor Karan Paranjape passes away at 26 | 'दिल मिल गए' फेम टीवी एक्‍टर करण परांजपे का निधन, 26 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत

'दिल मिल गए' फेम टीवी एक्‍टर करण परांजपे का निधन, 26 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत

मुंबई( 27 मार्च):  पॉपुलर टीवी शो 'दिल मिल गए' में जिगनेश का रोल निभाने वाले एक्टर करण परांजपे ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। करण ने  25 मार्च को अंतिम सांस ली है। खबर के मुताबिक अभिनेता का निधन उनके घर में हुआ है।  महज 26 साल की उम्र में वे दुनिया को अलविदा कहकर चले गए हैं। कहा जा रहा है कि करण की मौत की वजह अभी तक नहीं पता नहीं चल पाया।

खबर  के मुताबिक सुबह करीब 11 बजे उनकी मां ने उन्हें घर में मृत हालत में पाया। एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें नींद में हार्ट अटैक आया जिसकी वजह से उनकी मृत्यु हो गई। कहा जाता है माता-पिता की इकलौती संतान थे। उनकी मौत की खबर जानकर सभी सदमे में हैं। 26 साल की उम्र में इस तरह से जाना करण के फैमिली और फ्रेंड्स के लिए बहुत दुखदायी है।

वहीं, टीवी एक्टर करन वाही ने इस बात की जानकारी दी है। शो 'दिल मिल गए' में दोनों ने साथ काम किया था। इंस्टाग्राम पर करण परांजपे की मौत पर दुख जताते हुए उन्होंने लिखा, प्रिय जिग्स तुम बहुत याद आओगे। 

करण परांजपे ने 'दिल मिल गए' शो के अलावा टीवी के पॉपुलर शो 'संजीवनी' में भी नजर आ चुके थे. 'दिल मिल गए' के कैरेक्‍टर जिग्‍नेश को फैंस ने काफी पसंद किया था। अभिनय के अलावा करण परांजपे कई टीवी सीरियल्स में बतौर क्रिएटिव हेड काम कर चुके थे। करण से पहले भी टीवी के कई एक्‍टर कम उम्र में दुनिया से अलविदा कह गए थे, इस लिस्‍ट में अब करण का नाम भी जुड़ गया है।

Web Title: Dil Mill Gaye actor Karan Paranjape passes away at 26

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे