लाइव न्यूज़ :

सलमान खान को बड़ी राहत, 'भारत' के नाम पर जारी याचिका को दिल्ली हाईकोर्ट ने किया खारिज

By मेघना वर्मा | Updated: June 3, 2019 18:58 IST

सलमान खान की फिल्म भारत के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई थी। याचिका में फिल्म भारत के टाइटल 'भारत' को बदलने की मांग की गई थी।

Open in App

सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म भारत के प्रमोशन में बिजी हैं। वहीं फिल्म के रिलीज से पहले ही भाईजान की भारत विवादों में घिर गई थी। दिल्ली हाईकोर्ट में फिल्म के नाम से संबधित याचिका दायर की गई थी। जिसे सोमवाप को कोर्ट ने खारिज कर दिया है।

दरअसल 5 जून को ईद के मौके पर रिलीज होने वाली सलमान खान की फिल्म भारत के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई थी। याचिका में फिल्म भारत के टाइटल 'भारत' को बदलने की मांग की गई थी। दायर की गई याचिका के मुताबिक फिल्म का टाइटल राज्य प्रतीक (अनुचित प्रयोग का निषेध) अधिनियम की धारा तीन का उल्लंघन करता है। धारा तीन के मुताबिक भारत शब्द का इस्तेमाल कॉमर्शियल उद्देश्य के लिए नहीं किया जा सकता है।

वहीं दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म 'भारत' की रिलीज पर रोक लगाने की मांग वाली जनहित याचिका खारिज कर दी। जिससे एक बात तो तय है कि बॉलीवुड के सुल्तान की इस फिल्म पर अब किसी भी तरह का खतरा नहीं मंडरा रहा। याचिकाकर्ता का कहना था कि फिल्म रिलीज से पहले टाइटल और फिल्म के डायलॉग बदलने चाहिए। क्योंकि किरदार की तुलना फिल्म में देश से की जा रही है। ये 'भारतीय' की देशभक्त भावना को ठेस पहुंचाता है।

सेंसर बोर्ड से फिल्म की तारीफ

खबर के मुताबिक, फिल्‍म  'भारत'  की सेंसर बोर्ड की टीम ने काफी प्रशंसा की है। इतना ही नहीं ऐसा इंट्रेस्टिंग प्‍लॉट क्रिएट करने के लिए डायरेक्‍टर अली अब्‍बास जफर की भी सराहना की गई। फिल्म में सलमान खान के अलावा कैटरीना कैफ, दिशा पाटनी,सुनील ग्रोवर, जैकी श्रॉफ नजर आएंगे। ये फिल्म सलमान के बचपन से लेकर बुढ़ापे तक की कहानी को पेश करेगी।  

टॅग्स :सलमान खानकैटरीना कैफ
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस