Delhi Elections: RJ नावेद ने जामिया नगर में डाला वोट, कहा-सारे काम छोड़कर वोट करें, लोकतंत्र को मजबूत बनाएं

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: February 8, 2020 03:50 PM2020-02-08T15:50:30+5:302020-02-08T15:50:30+5:30

दिल्ली के प्रसिद्ध आरजे नावेद ने भी वोट डाला है। नावेद अकेले वोट डालने पहुंचे थे। वह यहां लोगों को भी वोट डालने के लिए जागरुक करते नजर आए।

Delhi Elections: RJ Naved cast vote in Jamia Nagar | Delhi Elections: RJ नावेद ने जामिया नगर में डाला वोट, कहा-सारे काम छोड़कर वोट करें, लोकतंत्र को मजबूत बनाएं

Delhi Elections: RJ नावेद ने जामिया नगर में डाला वोट, कहा-सारे काम छोड़कर वोट करें, लोकतंत्र को मजबूत बनाएं

Highlightsजामिया नगर में वोट डालने के बाद आरजे नावेद 5 साल में एक बार ऐसा मौका मिलता है दिल्ली चुनाव में लगभग 672 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं

दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए आज (8 फरवरी) को मतदान का दिन है। चुनाव के नतीजे 11 फरवरी को आएंगे। चुनाव संपन्न कराने के लिए हर स्तर पर पुख्ता इंतजामात किए गए हैं। दिल्ली चुनाव में लगभग 672 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। आखिरी मतदाता सूची के अनुसार 1.46 करोड़ से ज्यादा मतदाता चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। 

दिल्ली के प्रसिद्ध आरजे नावेद ने भी  वोट डाला है। नावेद अकेले वोट डालने पहुंचे थे। वह यहां लोगों को भी वोट डालने के लिए जागरुक करते नजर आए। उन्होंने रहा कि लोगों को सह काम छोड़कर वोट देना चाहिए।

एनआई से बात करते हुए जामिया नगर में वोट डालने के बाद आरजे नावेद 5 साल में एक बार ऐसा मौका मिलता है जिसमें आप ये साबित कर सकते हैं कि सरकार आपकी मर्जी से बनी है। इसलिए सारे काम छोड़कर वोट करें, लोकतंत्र को मज़बूत बनाएं। #DelhiElections2020


दिल्ली में मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी (AAP), भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस के बीच है। आम आदमी पार्टी सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस और RJD ने गठबंधन किया है। वहीं, भाजपा ने JDU और LJP से गठबंधन किया है। इसके अलावा BSP सहित कई अन्य दल भी चुनाव में भाग्य आजमा रहे हैं।

Web Title: Delhi Elections: RJ Naved cast vote in Jamia Nagar

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे