दीपिका पादुकोण के नाम से रेस्टोरेंट में बनाई जा रही है टेस्टी डिश, कीमत जानकर चौंक जाएंगे फैंस

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: January 2, 2019 02:11 PM2019-01-02T14:11:33+5:302019-01-02T14:11:33+5:30

दीपिका के नाम एक डिश काफी वायरल हो रहा है। यह डिश भारत में नहीं बल्कि अमेरिका के टेक्सस शहर के एक रेस्टोरेंट में उपलब्ध है। जिसकी कीमत आपको हैरान कर सकती है।

deepika share deepika padukone dosa photo available at a restaurant | दीपिका पादुकोण के नाम से रेस्टोरेंट में बनाई जा रही है टेस्टी डिश, कीमत जानकर चौंक जाएंगे फैंस

दीपिका पादुकोण के नाम से रेस्टोरेंट में बनाई जा रही है टेस्टी डिश, कीमत जानकर चौंक जाएंगे फैंस

बॉलीवुड गलियारों में बीते साल की नवंबर से अब तक दीपिका रणवीर की शादी की खबरें सुर्खियों में हैं।   दीपिका- रणवीर ने 14-15 नवंबर को इटली में शादी की थी, और फिर मुंबई में शादी का रिसेप्शन भी दिया था। अब हाल ही में दोनों हमीनून के लिए देश से बाहर चले गए हैं।

 इन्ही सबके बीच दीपिका के नाम एक डिश काफी वायरल हो रहा है। यह डिश भारत में नहीं बल्कि अमेरिका  के टेक्सस  शहर के एक रेस्टोरेंट में उपलब्ध है। जिसकी कीमत आपको हैरान कर सकती है। 

 दीपिका पादुकोण ने अपने ट्विटर पर एक फोटो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा हा कि कितने अच्छे तरीके से नए साल की शुरुआत हुई है। दीपिका के शेयर किए गया यह फोटो किसी रेस्टोरेंट का मीनू है। जिसमें  दीपिका के नाम से 'दीपिका पादुकोण डोसा' नामक डिश का जिक्र किया गया है। मीनू के अनुसार इस डोसे की कीमत 10 डॉलर है।


वहीं इसके बाद एक यूजर ने ट्विटर पर रेस्टोरेंट के मेनू का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। जिसमें दीपिका पादुकोण पराठा थाली को हाईलाइट किया गया है।एक्ट्रेस ने लाफिंग इमोजी के साथ इस स्क्रीनशॉट को अपने ट्विटर पर शेयर किया है। मेनू में दीपिका पादुकोण पराठा थाली का रेट 600 रुपये है. मेनू पेज पर लेजेंडरी पराठा थाली लिखा है. जिसमें कई नामी सेलेब्स के नाम पर पराठों के नाम रखे गए हैं।



4 साल पहले की थी सगाई

फिल्मफेयर को दिया दीपिका का ये इंटरव्यू अभी सामने नहीं आया है लेकिन इतना जरूर साफ हो गया है कि दोनों ने 4 साल पहले की फैंस के छुपाकर सगाई कर ली थी। उसके बाद से ही दोनों अपने रिश्ते को सभी से छुपाकर रखे थे।

हाल ही में दोनों की अदाओं ने एक बार फिर से फैंस को अपना दीवाना बनाने में कोई कसर यहां भी नहीं छोड़ी है। मीडिया और फैंस को देख दोनों ने गाड़ी में से ही अभिनंदन किया। जबकि आते हुए तो दीपिका पादुकोण अपने ससुर और सांस यानी रणवीर सिंह के पापा मम्मी के साथ नजर आईं। सोशल मीडिया पर मिली जानकारी के अनुसार दीपिका रणवीर इस पार्टी से जल्द ही फ्री होकर सिंबा फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचे।

Web Title: deepika share deepika padukone dosa photo available at a restaurant

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे