मांग में सिंदूर, लाल ट्रेडिशनल साड़ी में एनिवर्सरी पर पति रणवीर संग तिरुपति पहुंचीं दीपिका पादुकोण, देखें कुछ खास फोटो
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: November 14, 2019 12:48 PM2019-11-14T12:48:20+5:302019-11-14T13:07:15+5:30
आज रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपनी शादी की पहली सालगिराह मना रहा है। इस खास मौके को रणवीर दीपिका किसी पार्टी के रूप में नहीं मना रहे हैं।
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के बेस्ट कप में से एक माने जाते हैं। आज यानि 14 नवंबर को दोनों की शादी को एक साल हो गया है। आज कपल अपनी शादी की पहली सालगिराह मना रहा है। इस खास मौके को रणवीर दीपिका किसी पार्टी के रूप में नहीं मना रहे हैं। दोनों इस खास दिन को सेलिब्रेट करने के लिए आंध्र प्रदेश के तिरुपति स्थिति वेंकटेश्वर मंदिर पहुंचे हैं।
कपल ने अपनी पहली वेडिंग एनीवर्सरी पर भगवान का अशीर्वाद लिया है।दोनों के परिवारवाले भी उनके साथ इस मौके पर पहुंचे। मंदिर परिसर की दीपिका रणवीर की फोटो सोशल मीडिया पर छा गई हैं। फोटोज में दीपिका शादी के बाद एक बार फिर से नवीली दुल्हन की तरह से नजर आईं।
इस दौरान दीपिका ने लाल रंग की ट्रेडिशनल साड़ी पहनी हुई थी। मांग में सिंदूग, हैवी गोल्ड ज्वैलरी पहने दीपिका दुल्हन के रूप में नजर आईं।इस दौरान रणवीर सिंह ऑफ व्हाइट कुर्ता पायजामा पहने नजर आए।साथ ही गोल्डन एम्बरॉयडरी वाली जैकेट ने एक्टर के लुक को कम्पलीट किया। रणवीर सिंह ने रेड कलर की गोल्डन बॉर्डर शॉल डाली है। रणवीर की शॉल और दीपिका की साड़ी का परफेक्ट मैच नजर आ रहा था।
दीपिका ने भी ये फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। एक्ट्रेस ने फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि जैसा कि हम अपनी पहली शादी की सालगिरह मनाते हैं, हम भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद चाहते हैं। आप सभी को अपने प्यार, प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद!
दीपिका और रणवीर की ये खूबसूरत फोटो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इन फोटो में दोनों एक दम परफेक्ट लग रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर और दीपिका वेंकटेश्वर मंदिर के बाद पद्मावती टेंपल जाएंगे. फिर कपल अमृतसर (गोल्डन टेंपल) जाएगा।