'छपाक' रिलीज होते ही सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं दीपिका पादुकोण, लिया गणपति बप्पा का आशीर्वाद
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: January 10, 2020 12:12 PM2020-01-10T12:12:52+5:302020-01-10T12:13:45+5:30
दीपिका की फिल्म 'छपाक' की बात करें तो इसमें दीपिका ने एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल का किरदार निभाया है। मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में दीपिका के साथ विक्रांत मैसी लीड रोल में हैं।
दीपिका पादुकोण के लिए आज का दिन बहुत खास है। दीपिका की फिल्म छपाक आज रिलीज हो गई है। ऐसे में दीपिका फिल्म रिलीज होते ही भगवान के दरबार पहुंच गई हैं। दीपिका आज मुंबई के सिद्धविनायक मंदिर पहुंची हैं। दीपिका इस खास दिन पर भगवान का आशीर्वाद लेने पहुंची हैं।
दीपिका अपने हर खास दिन पर सिद्धविनायक दर्शन के लिए पहुंचती हैं।दीपिका ने इस दौरान क्रीम कलर का सूट पहना है और इसके साथ ही उन्होंने गोल्डन इंयरिंग्स पहने थे।
दीपिका की फिल्म 'छपाक' की बात करें तो इसमें दीपिका ने एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल का किरदार निभाया है। मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में दीपिका के साथ विक्रांत मैसी लीड रोल में हैं।
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक आज पर्दे पर रिलीज हो गई है। दीपिका हाल ही में जेएनयू पहुंचीं थी। वह यहां छात्रों के साथ हुए मारपीट के बाद उनसे मिलने पहुंची थीं। हालांकि दीपिका ने यहां किसी से कोई बात नहीं की थी। लेकिन इसके बाद सोशल मीडिया पर दीपिका की फिल्म छपाक को बॉयकॉट करने की बात कही गई है। ऐसे में दीपका का जेएनयू जाना परेशानी का सबब बनता जा रहा है।
हिन्दूवादी संगठनों की धमकी को देखते हुए उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में सिनेमा हाल संचालकों ने छपाक फिल्म का शेड्यूल नहीं लिया है। खबर के अनुसार हिन्दूवादी संगठनों ने सिनेमाघरों के बाहर चेतावनी दी है। यहां पर चार थिएटर हैं जिन्होंने छपाक को रिलीज करने से मना कर दिया है।