रणवीर सिंह से उनके कपड़े उधार में लेती हैं दीपिका पादुकोण, पति भी मांग लेते हैं उनका सन ग्लास
By मेघना वर्मा | Published: February 13, 2019 11:36 AM2019-02-13T11:36:46+5:302019-02-13T11:36:46+5:30
शादी के बाद दीपिका को भी अक्सर कुछ अतरंगे ढंग से कपड़े पहने देख लोग यही बात बना रहे हैं कि दीपिका पर पति रणवीर का असर पड़ गया है। वहीं जब इस बात को खुद दीपिका से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कई बार वो अपने पति के कपड़ो को लेकर पहनती हैं।
बॉलीवुड के फेवरेट कपल्स में से एक हैं दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह। बीते साल शादी के बंधन में बंधे ये कपल लोगों के लिए अभी तक चर्चा का विषय बन गए हैं। मगर रणवीर सिंह के लुक और उनके ड्रेसिंग सेंस की बात पूरी दुनिया के साथ अब उनकी वाइफ दीपिका पादुकोण भी कर रही हैं। या यूं कहें कि वो भी पति रणवीर के रंग में रंगी नजर आ रही हैं।
शादी के बाद दीपिका को भी अक्सर कुछ अतरंगे ढंग से कपड़े पहने देख लोग यही बात बना रहे हैं कि दीपिका पर पति रणवीर का असर पड़ गया है। वहीं जब इस बात को खुद दीपिका से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हां वो अपने पति के कपड़ो को लेकर पहनती हैं।
फिल्म फेयर के अवॉर्ड शो में दिए एक इंटरव्यू में दीपिका से जब पूछा गया कि वो और रणवीर एक-दूसरे के साथ क्या-क्या चीजें शेयर करते हैं। तो दीपिका ने हंसते हुए जवाब दिया कि हां मैंने उनसे उनके स्वेट शर्ट मांगे हैं। टीशर्ट उधार ली है। वहीं रणवीर की बात बताते हुए दीपिका ने कहा कि रणवीर ने दीपिका के सनग्लासेस कई बार उधार लिए हैं।
शादी के बाद एक हसबैंड-वाइफ सारी चीजें शेयर जरूर करते हैं। वही असर अब बॉलीवुड के दो सुपर स्टार्स पर भी दिख रहा है। इसीलिए दीपिका आज कल रणवीर के लुक में रंगी नजर आ रही हैं।