हार्ट रेट बढ़ने के बाद अस्पताल ले जाई गईं दीपिका पादुकोण, हैदराबाद में कर रही हैं फिल्म की शूटिंग
By अनिल शर्मा | Published: June 15, 2022 08:06 AM2022-06-15T08:06:22+5:302022-06-15T08:12:22+5:30
सूत्रों के मुताबिक हृदय गति बढ़ने के बाद वह अस्वस्थ महसूस कर रही थीं जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों द्वारा जांच और कुछ देर निगरानी के बाद वह वापस फिल्म के सेट पर लौट आईं।
हैदराबाद: दीपिका पादुकोण को रविवार हार्ट रेट (हृदय गति) बढ़ने के बाद हैदराबाद के कामिनेनी अस्पताल ले जाया गया था। सूत्रों के मुताबिक हृदय गति बढ़ने के बाद वह अस्वस्थ महसूस कर रही थीं जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों द्वारा जांच और कुछ देर निगरानी के बाद वह वापस फिल्म के सेट पर लौट आईं।
गौरतलब है कि दीपिका अपनी अपकमिंग फिल्म 'प्रोजेक्ट के' की शूटिंग के लिए हैदराबाद में हैं। रामोजी फिल्म सिटी (आरएफसी) में प्रभास के साथ फिल्म के प्रमुख हिस्से की शूटिंग कर रही हैं। सूत्रों के अनुसार, दीपिका को अस्पताल उनके हृदय गति बढ़ने के बाद ले जाया गया हालांकि अस्पताल के अधिकारियों ने कहा कि उन्हें गैस्ट्रिक की शिकायत थी। डायग्नोस्टिक टेस्ट के बाद उन्हें कुछ ही देर में छुट्टी दे दी गई।
प्रोजेक्ट के प्रभास के साथ दीपिका की पहली फिल्म है। इसमें अमिताभ बच्चन भी अहम भूमिका में हैं। इस साल की शुरुआत में गुरु पूर्णिमा के मौके पर अमिताभ बच्चन ने बहुप्रतीक्षित प्रभास-स्टारर का मुहूर्त शॉट दिया था। जिसकी प्रभास ने सेट से तस्वीर साझा की थी और अमिताभ बच्चन को "भारतीय सिनेमा के गुरु" बताया था।
गौरतलब है कि दीपका हाल ही में कांस फेस्टिवल को लेकर काफी सुर्खियों में थीं। इस फेस्टिवल में वह बतौर ज्यूरी मेंबर हिस्सा ली थी जो उनके और भारत के लिए गर्व की बात थी।