दीपिका पादुकोण ने दिया हिंट , आलिया भट्ट और रणबीर कपूर करने जा रहे हैं शादी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: November 26, 2019 11:05 AM2019-11-26T11:05:33+5:302019-11-26T11:05:33+5:30

बीते कई समय से बॉलीवुड में खबर आ रही है कि रणबीर और आलिया रिलेशनशिप में हैं। दोनों के अफेयर के साथ ही शादी की खबरें भी जोरों पर हैं।

Deepika Padukone Hints At Alia Bhatt's Marriage, Then Brushes It Off By Laughing | दीपिका पादुकोण ने दिया हिंट , आलिया भट्ट और रणबीर कपूर करने जा रहे हैं शादी

दीपिका पादुकोण ने दिया हिंट , आलिया भट्ट और रणबीर कपूर करने जा रहे हैं शादी

Highlightsदीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट इस समय बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं। दोनों फैंस के दिलों में राज करती हैं।

दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट इस समय बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं। दोनों फैंस के दिलों में राज करती हैं। बीते कई समय से बॉलीवुड में खबर आ रही है कि रणबीर और आलिया रिलेशनशिप में हैं। दोनों के अफेयर के साथ ही शादी की खबरें भी जोरों पर हैं। कहा जा रहा है कि दोनों के घर वाले भी इस रिश्ते के लिए राजी हैं। ऐसे में  एक इंटरव्यू में इंडियन सिनेमा के बेहतरीन सितारे मौजूर थे। जहां दीपिका  ने एक खास खुलासा किया है।

इस इंटरव्यू में सभी के सामने दीपिका ने कहा है कि आलिया शादी कर रही हैं। ऐसे में फैंस को  एक खुशखबरी मिल गई है कि जल्द की उनका फैवरेटि कपल जल्द शादी करने वाला है। हालांकि दोनों कपल ने बीते काफी समय से शादी की बातों पर चुप्पी साधी हुई है।

फिल्म कंपेनियन के इंटरव्यू में विजय देवरकोंडा रणवीर सिंह, आयुष्मान खुराना, मनोज वाजपेयी सहित कई सितारे मौजूद थे। इस दौरान विजय से क्विज में पूछा गया वह इंडियन सिन्मा के किस एक्टर से सलाह लेना चाहेंगे। इसका जवाब देते हुए विजय ने कहा कि काफी समय से आलिया और दीपिका पर उनका क्रश है।

लेकिन दीपिका की तो शादी हो गई है। विजय अपनी बात पूरी कर पाते तभी बीच में दीपिता कहती हैं कि आलिया भी शादी कर रही है।दीपिका की इस बात के बाद आलिया ने उनसे कहा- एक्सक्यूज मी, तुमने यह घोषणा क्यों की? दीपिका बात साफ करते हुए कहा- यह सब उन्होंने  मजाक में बोला था और हंसी में उड़ा दिया। 

हालांकि उनके इस बयान ने इस बात पर लगभग मुहर लगा दी है कि जल्द ही रणबीर और आलिया शादी करने वाले हैं। आपको बता दे हाल ही में दोनों के शादी का कार्ड वायरल हुआ था। सोशल मीडिया पर दोनों की शादी के फेक कार्ड भी वायरल हुए थे। जिसमें शादी की तारीख 22 जनवरी 2020 बताई गई थी।

Web Title: Deepika Padukone Hints At Alia Bhatt's Marriage, Then Brushes It Off By Laughing

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे