वाइफ दीपिका पादुकोण ने दिया रणवीर सिंह को बिंदास लुक, सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल

By अमित कुमार | Published: July 21, 2020 11:05 AM2020-07-21T11:05:28+5:302020-07-21T11:05:28+5:30

लॉकडाउन के दौरान अनुष्का शर्मा से लेकर नीना गुप्ता तक अपने पति को नया हेयर स्टाइल दे चुकी हैं। इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण का नाम भी जुड़ गया है।

Deepika Padukone gave Ranveer Singh flaunts his new Yojimbo hairstyle picture viral | वाइफ दीपिका पादुकोण ने दिया रणवीर सिंह को बिंदास लुक, सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल

(फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Highlightsदीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी को फैंस से अक्सर ढेर सारा प्यार मिलता रहा है।दोनों ही फैंस के लिए अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं।रणवीर सिंह की इस तस्वीर पर फैंस लगातार कमेंट्स कर रहे हैं।

बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल्स की बात होने पर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह का नाम जरूर आता है। इन दोनों की जोड़ी को फैंस से अक्सर ढेर सारा प्यार मिलता रहा है। ये दोनों भी अक्सर लोगों के सामने एक-दूसरे पर अपना प्यार जताने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। कोरोना वायरस के कारण इन दिनों दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक-दूसरे के साथ बहुत सारा टाइम स्पेंड कर पा रहे हैं। 

एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए ये दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। फैंस के लिए यह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। हाल ही में रणवीर सिंह ने एक फोटो शेयर कर बताया कि उनके बाल लंबे हो गए हैं। ऐसे में पत्नी दीपिका पादुकोण उनकी नई हेयर स्टाइलिस्ट बनी हैं। रणवीर सिंह की इस तस्वीर पर फैंस लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। 

रणवीर के इस लुक को पसंद कर रहे फैंस

रणवीर ने अपने नए लुक की तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्हें समुराई लुक में चोटी बनाए देखा जा सकता है। फोटो में रणवीर ने पत्नी दीपिका पादुकोण को क्रेडिट दिया है। वह लिखते हैं कि मुझे अपना यह लुक काफी पसंद आया है, आपको क्या लगता है? दीपिका पादुकोण और रणवीर अपने मुंबई वाले घर में हैं। फिल्मों की बात करें तो दोनों एक साथ '83' में नजर आने वाले हैं।

Web Title: Deepika Padukone gave Ranveer Singh flaunts his new Yojimbo hairstyle picture viral

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे