रणवीर और दीपिका के फैन्स के लिए खुशखबरी, आख़िरकार 'मस्तानी' ने तोड़ डाली शादी पर अपनी चुप्पी!

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: September 1, 2018 01:08 PM2018-09-01T13:08:42+5:302018-09-01T13:13:06+5:30

रणवीर सिंह इन दिनों हैदराबाद में अपनी फिल्म 'सिम्बा' की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में उनका किरदार संग्राम सिंह का है। फिल्म को डायरेक्ट रोहित शेट्टी ने किया है। 

Deepika padukone finally hints on her wedding with ranveer singh | रणवीर और दीपिका के फैन्स के लिए खुशखबरी, आख़िरकार 'मस्तानी' ने तोड़ डाली शादी पर अपनी चुप्पी!

रणवीर और दीपिका के फैन्स के लिए खुशखबरी, आख़िरकार 'मस्तानी' ने तोड़ डाली शादी पर अपनी चुप्पी!

मुंबई, 1 सितम्बर: बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की ख़बरें फैली हुई है। कहा जा रहा है कि दोनों गुपचुप तरीके से शादी की तैयारियां कर रहे हैं। हालांकि अभी तक दोनों ने अपनी शादी को लेकर कोई बयान नहीं दिया है। लेकिन अब इन सब के बीच दीपिका ने अपनी शादी को लेकर चुप्पी तोड़ी है। जो कि उनके फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। एक इंटरव्यू में जब दीपिका से उनकी शादी के बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा- आपको जल्द ही मालूम चल जाएगा। 

खबरों की मानें तो दीपिका और रणवीर डेस्टिनेशन वेडिंग प्लान कर रहे हैं। दोनों इस साल 20 नवम्बर को शादी कर सकते हैं। दोनों की इस शादी में उनके बेहद करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल होंगे । माना जा रहा है कि इस शादी में करीब 30 लोग ही शामिल होंगे। दोनों ने मिलकर इसका फैसला लिया है।

शादी के बाद भारत में दो रिसेप्शन दिए जाएंगे। एक मुंबई में होगा, दूसरा दीपिका के होमटाउन बेंगलुरु में किया जाएगा।वहीं दीपिका और रणवीर की शादी की खबर को पक्का कबीर बेदी ने अपने ट्वीट में कर दिया था। उन्होंने  कहा- 'बहुत ही सुंदर कपल और इटली में बहुत ही सुंदर लोकेशन। बहुत ही शानदार इवेंट होगा। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को बहुत-बहुत बधाई। उन्हें ज़िंदगीभर की खुशियां मिलें।' 

रणवीर सिंह इन दिनों हैदराबाद में अपनी फिल्म 'सिम्बा' की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में उनका किरदार संग्राम सिंह का है। फिल्म को डायरेक्ट रोहित शेट्टी ने किया है। 

Web Title: Deepika padukone finally hints on her wedding with ranveer singh

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे