दीपिका पादुकोण ने मजेदार अंदाज में बताया बॉलीवुड फिल्मों की बेसिक कहानी, Vogue US के कवर पर आईं नजर

By मेघना वर्मा | Published: March 15, 2019 04:37 PM2019-03-15T16:37:35+5:302019-03-15T16:37:35+5:30

14 मार्च को लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में दीपिका पादुकोण का वैक्स स्टैच्यू लॉन्च किया गया। इस मौके पर दीपिका के पति और एक्टर रणवीर सिंह के साथ उनके घर वाले और रणवीर सिंह के घर वाले भी मौजूद रहे।

deepika padukone describes bollywood films in vogue video | दीपिका पादुकोण ने मजेदार अंदाज में बताया बॉलीवुड फिल्मों की बेसिक कहानी, Vogue US के कवर पर आईं नजर

दीपिका पादुकोण ने मजेदार अंदाज में बताया बॉलीवुड फिल्मों की बेसिक कहानी, Vogue US के कवर पर आईं नजर

अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से लोगों का दिल जीतने वाली दीपिका पादुकोण अपने सेंस ऑफ ह्यूमर और अपने अंदाज के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में दीपिका पादुकोण Vogue US के एक वीडियो में बॉलीवुड फिल्मों पर बोलती हुईं नजर आईं। दीपिका पादुकोण ने इस वीडियो में बताया कि बॉलीवुड में बनने वाली कहानियों में एक सबसे बेसिक क्या कहानी होती है। 

दीपिका पादुकोण ने बताया कि बॉलीवुड की फिल्मों में एक लड़की होती है, एक लड़का होता है और फिर दोनों मिलते हैं। दोनों की बातचीत होती है। दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगते हैं और फिर उनकी जिंदगी में एक खूंखार विलेन आ जाता है जो दोनों लवबर्ड्स की जिंदगी और उनके फ्यूचर को बर्बाद करने में जुट जाता है। दीपिका मजाकिया अंदाज में इस लाइन को बोलती दिख रही हैं। 

इंटरनेशनल मैग्जीन Vogue US ने एक फ्रेम में हॉलीवुड, बॉलीवुड और नॉलीवुड की बड़ी एक्ट्रैस को दिखाया है। साथ ही हर एक्ट्रैस के देश में फिल्मों की एक बेसिक स्टोरी बताती हैं। अपनी-अपनी इंडस्ट्री के चलन स्टोरीज को बताते हुए दीपिका पादुकोण भी बॉलीवुड की कहानियों के बारे में बताती हैं। 

बता दें 14 मार्च को लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में दीपिका पादुकोण का वैक्स स्टैच्यू लॉन्च किया गया। इस मौके पर दीपिका के पति और एक्टर रणवीर सिंह के साथ उनके घर वाले और रणवीर सिंह के घर वाले भी मौजूद रहे।

अपने इंस्टाग्राम से दीपिका पादुकोण लाइव थीं। जिसके बाद ही उन्होंने अपने वैक्स स्टैच्यू को रिवील किया। इस मौके पर दीपिका ने ना सिर्फ अपने स्टैच्यू के साथ सेल्फी ली बल्कि पति रणवीर को नसीहत भी दे डाली। दीपिका ने कहा कि अगर रणवीर लंदन में 83 की शूटिंग करते हुए कभी भी मुझे मिस करें तो वो यहां आ कर मुझे देख सकते हैं। इसके बाद रणवीर सिंह ने रिप्लाई किया मैं तुम्हें अपने साथ घर ले जाऊंगा। इस स्चैच्यू पर मेरा हक ज्यादा है। मजाक-मजाक में दोनों ही फिर एक-दूसरे से प्यार का इजहार कर गए। 

Web Title: deepika padukone describes bollywood films in vogue video

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे