दीपिका पादुकोण फैंस को देने जा रही हैं बड़ा तोहफा, इस दिन रिलीज होगा छपाक ट्रेलर
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: November 13, 2019 04:23 PM2019-11-13T16:23:00+5:302019-11-13T16:23:00+5:30
फिल्म में दीपिका एक एसिड अटैक सर्वाइवर का रोल निभाती नजर आएंगी। ये फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है।
दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह से साल 2018 में शादी की थी। शादी के बाद से ही दीपिका फिल्मों से दूर है। अब शादी के बाद दीपिका मेघना गुलजार की फिल्म में नजर आने वाली हैं। वह फिल्म छपाक में दिखाई देंगी। छपाक अगले साल पर्दे रिलीज कर दी जाएगी। छपाक अगले साल 10 जनवरी को रिलीज की जाएगी। दीपिका की इस फिल्म का फैंस को जमकर इंतजार है।
अब खबर आ रही है कि जल्द ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया जाएगा। अब फैंस के मन में सवाल होगा कि आखिर ये ट्रेलर कब रिलीज किया जाएगा। इंडिया टुडे की खबर के अनुसार छपाक फिल्म का ट्रेलर दिसंबर के पहले हफ्ते में रिलीज कर दिया जाएगा।
हालांकि अभी मेकर्स की ओर से इस पर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। वैसे अगर दिसबंर में ट्रेलर नहीं आता है तो जनवरी में तो फिल्म में ही रिलील होनी है तो उम्मीद है ट्रेलर जल्द ही पेश किया जाएगा। ऐसे में संभावना यही है कि फिल्म छपाक का ट्रेलर दिसंबर में फैंस के सामने पेश कर दिया जाए।
फिल्म में दीपिका एक एसिड अटैक सर्वाइवर का रोल निभाती नजर आएंगी। ये फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है। फिल्म एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी पर छपाक की कहानी बेस्ड है।छपाक में दीपिका के अपोजिट विक्रांत मैसी नजर आएंगे।