यहां हनीमून मना रहे हैं दीपिका-रणवीर, तकियों के जरिए बताए साल के खास प्लान

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: January 3, 2019 08:54 AM2019-01-03T08:54:15+5:302019-01-03T08:54:15+5:30

दीपिका- रणवीर ने 14-15 नवंबर को इटली में शादी की थी, और फिर मुंबई में शादी का रिसेप्शन भी दिया था। अब हाल ही में दोनों हमीनून के लिए देश से बाहर चले गए हैं।

deepika padukone and ranveer singh new year 2019 | यहां हनीमून मना रहे हैं दीपिका-रणवीर, तकियों के जरिए बताए साल के खास प्लान

यहां हनीमून मना रहे हैं दीपिका-रणवीर, तकियों के जरिए बताए साल के खास प्लान

बॉलीवुड गलियारों में बीते साल की नवंबर से अब तक दीपिका रणवीर की शादी की खबरें सुर्खियों में हैं।   दीपिका- रणवीर ने 14-15 नवंबर को इटली में शादी की थी, और फिर मुंबई में शादी का रिसेप्शन भी दिया था। अब हाल ही में दोनों हमीनून के लिए देश से बाहर चले गए हैं।

ऐसे में अपने लिए निजी वक्त निकाल कर रणवीर और दीपिका नये साल पर न्यूयॉर्क पहुंचे हैं। अभी तक हर किसी को लग रहा था कि दोनों हनीमून के लिए श्रीलंका गए हैं कि अब कहा जा रहा है कि दोनों न्यूयॉर्क में हैं। साथ ही वहीं से दीपिका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।
इन दोनों से दोनों ने निदी पलों के प्यार की खुशबू भी झलक रही है। 

 दीपिका ने इंस्टाग्राम पर  फोटो शेयर की हैं, इन तस्वीरों में एक पेड़ की फोटो है जिसपर रणवीर ने कमेंट्स कर लिखा है कि 'मेरा खुला जहां।'   इसके बाद दीपिका ने साल 2019 की एक फोटो शेयर की है। ये फोटो फूलों से सजी हुई है जिसपर रणवीर ने 'येस्स्स्स' का कमेंट किया है। जिससे साफ जाहिर हो रहा है कि रणवीर ने कितने जोश और उल्लास में ये कमेंट किया है।

 इतना ही नहीं दीपिका ने कुछ तकियों के फोटो भी शेयर किए हैं जिन पर अद्वितीय (यूनिक्यू), सौहार्द (हॉर्मनी) और अच्छा बनना (वेल बींग) लिखा है। इस पर रणवीर ने सबसे अच्छा कमेंट किया है। उन्होंने इसपर लिखा ' ये नये साल के संकल्प। दोनों का ये अंदाज फैंस को खासा पसंद आ रहा है। फैंस ऐसे ही दोनों की हर एक अदा के दीवाने हैं।

4 साल पहले की थी सगाई

फिल्मफेयर को दिया दीपिका का ये इंटरव्यू अभी सामने नहीं आया है लेकिन इतना जरूर साफ हो गया है कि दोनों ने 4 साल पहले की फैंस के छुपाकर सगाई कर ली थी। उसके बाद से ही दोनों अपने रिश्ते को सभी से छुपाकर रखे थे।

हाल ही में दोनों की अदाओं ने एक बार फिर से फैंस को अपना दीवाना बनाने में कोई कसर यहां भी नहीं छोड़ी है। मीडिया और फैंस को देख दोनों ने गाड़ी में से ही अभिनंदन किया। जबकि आते हुए तो दीपिका पादुकोण अपने ससुर और सांस यानी रणवीर सिंह के पापा मम्मी के साथ नजर आईं। सोशल मीडिया पर मिली जानकारी के अनुसार दीपिका रणवीर इस पार्टी से जल्द ही फ्री होकर सिंबा फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचे।
000000000000

English summary :
Deepika Padukone & Ranveer Singh Enjoying Honeymoon in New York: The story of the marriage of Deepika Ranvir in the Bollywood corridors since November last year has been in the limelight. Deepika - Ranvir had married in Italy on November 14-15, and then had a reception of marriage in Mumbai.


Web Title: deepika padukone and ranveer singh new year 2019

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे