फिक्स हो गई दीपिका-रणवीर की शादी की डेट, होंगे ये खास फंक्शन्स
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: October 20, 2018 01:05 PM2018-10-20T13:05:22+5:302018-10-20T13:05:22+5:30
कहा जा रहा है कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इटली में फेरे लेंगे। ऐसे में अब दोनों की शादी को लेकर एक और बड़ा खुलासा हुआ है।
बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी के चर्चे जोरों पर हैं। ऐसे में हर रोज दोनों की शादी को लेकर नए नए खुलासे होते रहते हैं। अब कहा जा रहा है कि दोनों गुपचुप तरीके से शादी की तैयारियां कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि दोनों इटली में फेरे लेंगे। ऐसे में अब दोनों की शादी को लेकर एक और बड़ा खुलासा हुआ है।
ऐसे में अब खबरों की मानें तो ये खूबसूरत जोड़ी अगले महीने दीवाली के बाद (10 नवंबर) शादी के बंधन में बंध जा सकती है। हांलाकि इस पर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। अब इस शादी के फंक्शन्स की डिटेल सामने आई है।
हाल ही में सामने आई फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक बॉलीवुड का ये हॉट कपल आने वाले 10 नवंबर 2018 को इटली के लेक कोमो में शादी के बंधन में बंधेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर और दीपिका के शादी समारोह में कुल चार ग्रैंड फंक्शन होंगे इसमें रिसेप्शन सहित और भी कई फंक्शन होंगे।
इसमें परिवार के अलावा बेहद करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। पहले कहा जा रहा था कि दोनों की शादी सिंधि रीति रिवाज से शादी होगी लेकिन अब कहा जा रहा है कि ये शादी हिंदू रीति रिवाज से होगी। वहीं, अपनी शादी में दीपिका सब्यसाची के डिजाइन किए दुल्हन के जोड़े में नजर आएगी।
खबर रणवीर और दीपिका शादी के बंधन में बंधने से पहले खास नंदी पूजा करेंगे रणवीर सिंह के करीबी रिश्तेदार और खास दोस्त शादी से पहले उनके कपड़े फाड़ेंगे। सिंधी समाज में इस रिवाज को सांथ कहते हैं। ये रिवाज सिंधी समाज में कई पीढ़ियों से चला आ रहा है। माना जा रहा है कि इस शादी में करीब 30 लोग ही शामिल होंगे। दोनों ने मिलकर इसका फैसला लिया है। शादी के बाद भारत में दो रिसेप्शन दिए जाएंगे। एक मुंबई में होगा, दूसरा दीपिका के होमटाउन बेंगलुरु में किया जाएगा।