रणवीर सिंह से शादी की खबरों पर दीपिका ने तोड़ी चुप्पी, बताई सारी सच्चाई

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: April 5, 2018 01:56 PM2018-04-05T13:56:52+5:302018-04-05T13:59:46+5:30

बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की खबरें इन दिनों जोर पर हैं। दोनों के प्यार की खबरें पिछले 5 सालों से चल रही है।

deepika padukone tells marriage is important FOR me can see myself as working | रणवीर सिंह से शादी की खबरों पर दीपिका ने तोड़ी चुप्पी, बताई सारी सच्चाई

रणवीर सिंह से शादी की खबरों पर दीपिका ने तोड़ी चुप्पी, बताई सारी सच्चाई

मुंबई, 5 अप्रैल: बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की खबरें इन दिनों जोर पर हैं। दोनों के प्यार की खबरें पिछले 5 सालों से चल रही है। हांलाकि दोनों ने कभी अपने रिश्ते को लेकर कोई ऑफिशियली एनाउंसमेंट नहीं किया है। लेकिन दोनों अपने स्पेशल हाव भाव से अपने इश्क को सभी के सामने पेश कर चुके हैं।

 2017-2018 के सबसे पॉपुलर सेलेब्स बने दीपिका-सलमान, लिस्ट में देखें किसको मिला कौन सा स्थान

दोनों को लेकर खबरें तो यहां तक आईं कि परिवार के साथ मिलकर दोनों ने मालदीप में दीपिका के बर्थडे पर जनवरी में सगाई कर ली है। हालांकि दीपिका ने इसका खंडन कर दिया था। अब वेबसाइट पिंकविला की मानें तो  दीपिका ने साक्षात्कार दिया है जिसमें उन्होंने अपनी शादी की बातों पर चुप्पी तोड़ी है।

खबर के मुताबिक दीपिका ने अपनी शादी के बारे में कहा, "ये मेरी जिंदगी का बेहद खास हिस्सा है जिससे मैं ज्यादा समय तक अलग नहीं रह सकती,  मुझे लगता है कि घर, परिवार, पेरेंट्स और शादी मेरे लिए बेहद जरूरी हैं। इतना ही नहीं दीपिका ने ये भी कहा है कि आज मैं अपने आप को एक कामकाजी पत्नी और मां के रूप में देख सकती हूं।

करोड़ों की फीस लेने वाली दीपिका पादुकोण को भंसाली ने दिया 500 रुपये का नोट, जानिए क्यों?

मुझे लगता है कि अगर मैं काम नहीं करूंगी तो मेरे आस-पास के लोग मुझसे बेहद परेशान हो जाएंगे। खबरों की मानें तो दीपिका और रणवीर इस साल के अंत कर फेरे ले लेंगे। कहा जा रहा है कि दोनों हिंदू रीतिरिवाज से बेहद सारा तरीके से शादी करेंगे। ऐसे में अब देखना होगा कि वो दिन कौन सा होगा जब दीपिका  रणवीर के साथ फेरे लेंगी।

Web Title: deepika padukone tells marriage is important FOR me can see myself as working

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे