दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का 'किस' वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, फैंस ने बताया बेस्ट जोड़ी

By अमित कुमार | Published: May 25, 2020 12:56 PM2020-05-25T12:56:47+5:302020-05-25T12:56:47+5:30

लॉकडाउन में इन दिनों सेलेब्स पूरी तह से घर में बंद हैं , तो वह अलग अलग तरीकों से फैंस जुड़ रहने की कोशिश कर रहे हैं। दीपिका पादुकोण भी सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़ी हुई हैं।

Deepika Padukone and Ranveer Singh are having a great Sunday her kiss video viral | दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का 'किस' वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, फैंस ने बताया बेस्ट जोड़ी

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

Highlightsएक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए ये दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं।फैंस को दोनों की यह तस्वीर काफी पसंद आ रही है और वह लगातार कपल की तारीफ कर रहे हैं।

बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल्स की बात होने पर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह का नाम जरूर आता है। इन दोनों की जोड़ी को फैंस से अक्सर ढेर सारा प्यार मिलता रहा है। ये दोनों भी अक्सर लोगों के सामने एक-दूसरे पर अपना प्यार जताने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। देश में लगे लॉकडाउन के कारण इन दिनों दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक-दूसरे के साथ बहुत सारा टाइम स्पेंड कर पा रहे हैं। 

एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए ये दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। फैंस के लिए यह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। हाल ही में दीपिका ने रणवीर के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह के किस कर रही हैं। इंस्टाग्राम पर दीपिका ने इसे एक वीडियो का रूप देकर शेयर किया है। 

फैंस को दोनों की यह तस्वीर काफी पसंद आ रही है और वह लगातार कपल की तारीफ कर रहे हैं। अब तक इस वीडियो को 66 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। फैंस इस जोड़ी को बॉलीवुड की सबसे बेस्ट जोड़ी बता रही है। दीपिका पादुकोण और रणवीर लॉकडाउन की वजह से अपने मुंबई वाले घर में हैं। फिल्मों की बात करें तो दोनों एक साथ '83' में नजर आने वाले हैं। 

Web Title: Deepika Padukone and Ranveer Singh are having a great Sunday her kiss video viral

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे