शादी में आए मेहमानों को रणवीर- दीपिका ने दिया ये कभी ना भूलने वाला तोहफा, फोटो हुई वायरल
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: November 23, 2018 03:08 PM2018-11-23T15:08:42+5:302018-11-23T15:08:42+5:30
Deepika & Ranveer Wedding Return Gifts Pics goes viral: शादी में तोहफे में दीपिका और रणबीर की शादी की फ्रेम्ड फोटो और एक थैंक्यू नोट दिया गया है।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने हाल में इटली में सात फेरे ले लिए हैं। दोनों ने मीडिया को अपनी शादी से पूरी तरह से दूर रखा था। यही कारण था कि फैंस को इनकी शादी की फोटो का भी खूब इंतजार रहा था, जिसको इन दोनों ने खुद ही खत्म किया था। ऐसे में दोनों की शादी से जुड़ी हर एक फोटो खूब वायरल हो रही है। इसका एक प्रूफ एक बार फिर से मिल गया है। एक फोटो वायरल हो रही है जो ये बता है कि दीपवीर की शादी में गए मेहमानों के तोहफा का रूप है।
क्या दिया गया तोहफे में
तोहफे में दीपिका और रणबीर की शादी की फ्रेम्ड फोटो और एक थैंक्यू नोट दिया गया है। कैप्शन में लिखा- खूबसूरती अति सूक्ष्मता में हैं। मगर ये चुनौतीपूर्ण भी है। इस फोटो फ्रेम की एक तस्वीर सामने आई है, फ्रेम में रणबीर और दीपिका बेहद खूबसूरत दिख रहे हैं। ये तोहफ मेहमानों को शादी की याद के तौर पर दिया है।
हाल ही में दोनों का एक बेंगलुरु में रिसेप्शन हुआ है लेकिन अभी दो अन्य रिसेप्शन मुंबई में इन दोनों के होने बाकी हैं। 28 नवंबर और फिर 1 दिसंबर को दोनों का रिसेप्शन मुंबई में आयोजित किया जाएगा।
दोनों ने बुधवार (14 नवंबर) को इटली के विला देल बालबीएनलो (Villa del Balbianello) में शादी रचा ली थी और दोनों एक-दूसरे के हो गए थे। दीपिका और रणवीर ने 13 नवंबर को सगाई की थी और सगाई सेरेमनी पारंपरिक कोंकणी रीति रिवाज के साथ हुई थी। दीपिका और रणवीर अपनी शादी का रिसेप्शन 28 नवंबर को देने वाले हैं। इसके लिए मुंबई का ग्रांड हयात होटल फाइनल किया गया है, जहां रिसेप्शन दिया जाएगा।