इन सितारों का है इंडियन आर्मी से गहरा संबंध, अक्षय कुमार से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक के नाम हैं शामिल

By वैशाली कुमारी | Published: August 15, 2021 06:28 PM2021-08-15T18:28:46+5:302021-08-15T18:28:46+5:30

आज हम बात करेंगे उन स्टार कि  जिन्होंने आर्मी बैकग्राउंड से होते हुए बिना किसी गॉड फादर के बॉलीवुड में अपना नाम कमाया है।

deep connection with the Indian Army from Akshay Kumar to Priyanka Chopra are included | इन सितारों का है इंडियन आर्मी से गहरा संबंध, अक्षय कुमार से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक के नाम हैं शामिल

इंडियन आर्मी के बैकग्राउंड से आने वाले सितारे

Highlights अक्षय कुमार के पिता हरि ओम भाटिया आर्मी के जवान थेप्रियंका के पिता अशोक चोपड़ा और मां मधु चोपड़ा , दोनों ही इंडियन आर्मी में डॉक्टर के पद पर काम करते थे

बॉलीवुड में ऐसे कई बेहतरीन स्टार हैं, जो इंडियन आर्मी के बैकग्राउंड से आते है। जहां बच्चों को बचपन से ही अनुशासन में रहना सिखाया जाता है। आज हम बात करेंगे उन स्टार कि  जिन्होंने आर्मी बैकग्राउंड से होते हुए बिना किसी गॉड फादर के बॉलीवुड में अपना नाम कमाया है। आज ये लोग अपने नाम से जाने जाते हैं और बड़े-बड़े बैनर की फिल्में कर रहे हैं। चलिए जानते हैं बॉलीवुड में ऐसे ही कुछ एक्टर्स के बारे में, जिनके परिवारवाले सीमा पर देश की रक्षा करते रहे बल्कि अपनी जान भी देश के नाम कर दी। 

अक्षय कुमार
अभिनेता अक्षय कुमार का आर्मी से गहरा रिश्ता रहा है। अक्षय कुमार के पिता हरि ओम भाटिया आर्मी के जवान थे। बाद में उन्होंने ये नौकरी छोड़ दी थी। अमृतसर से दिल्ली आकर वो UNICEF में अकाउंटेंट की नौकरी करने लगे। अक्षय के पिता आर्मी में थे, इसलिए उनका बचपन स्पोर्ट्स में खेलते हुए गुजरा है। अक्षय का कहना है कि आर्मी बैकग्राउंड से होने की वजह से वो इतने डिसिल्पलींड रहते हैं।

अनुष्का शर्मा
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी आर्मी बैकग्राउंड से आती हैं। उनके पिता कर्नल अजय कुमार शर्मा के आर्मी में होने की वजह से उनका देशभर में कई जगह ट्रांसफर होता था। बतादें कि अनुष्का के पिता कर्नल के पोस्ट पर थे, जब वो इंडियन आर्मी से रिटायर हुए।

प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका के पिता अशोक चोपड़ा और मां मधु चोपड़ा , दोनों ही इंडियन आर्मी में डॉक्टर के पद पर काम करते थे। इसलिए बचपन से ही प्रियंका और उनके भाई को डिसिप्लिन में रहना सिखाया जाता था। साल 2013 में कैंसर की वजह से अशोक चोपड़ा की मृत्यु हो गई थी।

सुष्मिता सेन
सुष्मिता सेन एक भारतीय फिल्म एक्ट्रेस है, इसके साथ ही वे वर्ष 1994 में फेमिना मिस इंडिया यूनिवर्स रह चुकीं है और बाद में उन्होंने 18 साल की उम्र में मिस यूनिवर्स 1994 का ताज भी उन्होंने अपने नाम किया। बतादें कि अभिनेत्री सुष्मिता सेन के पिता विंग कमांडर शुबीर सेन इंडियन एयरफोर्स में थे। हालांकि अब वह रिटायर्ड हो गए हैं लेकिन आज भी वह डिसिप्लिन जिंदगी जीते हैं।

प्रीति जिंटा
प्रीति के पिता दुर्गानंद जिंटा आर्मी में अधिकारी थे। लेकिन प्रीति के पिता की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। उस वक्त प्रीति की उम्र 13 साल थी। इस हादसे में उनकी मां भी बुरी तरह घायल हो गईं थीं। फिलहाल प्रीति के भाई दीपांकर भी भारतीय सेना में अधिकारी हैं।
 

Web Title: deep connection with the Indian Army from Akshay Kumar to Priyanka Chopra are included

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे