पुण्यतिथि विशेष: पहली नजर में श्रीदेवी पर फिदा हो गए थे बोनी कपूर, पढ़ें ना के बाद कैसे पूरी हुई ये प्रेम कहानी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: February 24, 2019 07:48 AM2019-02-24T07:48:50+5:302019-02-24T07:48:50+5:30

श्रीदेवी ने बोनी कपूर का दामन 2 जून 1996 में थामा था। कहते हैं कि फिल्म 'सोलहवां सावन' में श्रीदेवी को देखते ही बोनी का दिल उन पर आ गया था।

death anniversary sridevi :sridevi and boney kapoor love story | पुण्यतिथि विशेष: पहली नजर में श्रीदेवी पर फिदा हो गए थे बोनी कपूर, पढ़ें ना के बाद कैसे पूरी हुई ये प्रेम कहानी

पुण्यतिथि विशेष: पहली नजर में श्रीदेवी पर फिदा हो गए थे बोनी कपूर, पढ़ें ना के बाद कैसे पूरी हुई ये प्रेम कहानी

बॉलीवुड की 'मिस हवा हवाई' श्रीदेवी के निधन को एक साल हो गया है। अपने अभिनय, डांस व खूबसूरती का फैंस पर श्रीदेवी ने ऐसा जादू किया कि उनकी आखिरी सांस तक वो बरकरार रहा। वह हर एक अंदाज से फैंस को अपनी तरफ बखूबी खींचना जानती थीं। जिस वक्त श्री का निधन हुआ उनके पति बोनी उनके साथ थे। जानते हैं श्रीदेवी और बोनी कपूर की प्रेम कहानी जो कभी ना से शुरू हुई थी-

शादी शुदा थे बोनी

बॉलीवुड प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने मिस्टर इंडिया, रूप की रानी चोरो का राजा जैसी कई हिट फिल्में बनाईं। लेकिन श्रीदेवी को लेकर बनाईं इन फिल्मों की खास बात ये थी कि इन सभी फिल्मों में उनके छोटे भाई अनिल कपूर लीड रोल में रहते थे। अनिल कपूर के साथ काम करते करते ना जाने कब हजारों के दिलों पर राज करने वाली श्रीदेवी का दिल उनके ही बड़े भाई बोनी कपूर पर आ गया। बोनी और श्रीदेवी ने जब शादी की तो हर कोई चौंक गया था, क्योंकि बोनी पहले शादीशुदा थे और 2 बच्चों के पिता भी थे।

इश्क की दास्तां

श्रीदेवी ने बोनी कपूर का दामन 2 जून 1996 में थामा था। कहते हैं कि फिल्म 'सोलहवां सावन' में श्रीदेवी को देखते ही बोनी का दिल उन पर आ गया था। लेकिन उस वक्त ये प्यार केवल तरफा था, जो बोनी कपूर की तरफ से था। इन दोनों का प्यार फिल्म मिस्टर इंडिया के दौरान परवान चढ़ा था।   1970 के दशक में जब श्रीदेवी तमिल फिल्म कर रही थी उस समय बोनी खास उनसे मिलने चेन्नई गए थे, लेकिन किन्हीं कारणों से इन दोनों की मुलाकात तब संभव नहीं हो पाई थी। पर फिर भी धीरे धीरे दोनों का प्यार परवान बढ़ने लगा। जबकि बोनी दो तब दो बच्चों के पिता थे।

श्रीदेवी ने का था ना
 
पहले पहले तो श्रीदेवी को बोनी पसंद नहीं आए थे लेकिन कहते हैं ना इश्क के आगे हर कोई हार जाता हैं। वही इनके साथ ही हुआ था। श्रीदेवी के ऊपर अपना जादू चलाने के लिए उन्होंने मिस्टर इंडिया के लिए उन्हें कास्ट किया था। लेकिन इस फिल्म के लिए श्रीदेवी बहुत मुश्किल से मानी थीं। 

श्रीदेवी-बोनी ने की शादी

अपने फैंस को श्रीदेवी ने तब चौंका दिया था जब 1996 में उन्होंने 8 साल बड़े बोनी के साथ शादी की थी। कहा जाता है कि बोनी उस समय उनके साथ शादी के लिए पूरी तरह से तैयार नहीं थे, लेकिन उन्हें मजबूरी में शादी करने पड़ी थी।  उस समय मीडिया में चली खबरों के अनुसार जब श्रीदेवी की शादी फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर से हुई, उस दौरान वह प्रेग्नेंट थीं। जिस कारण से श्रीदेवी और बोनी को फेरे लेने पड़े थे।
 

Web Title: death anniversary sridevi :sridevi and boney kapoor love story

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे