कपिल शर्मा के घर आई नन्ही परी, पत्नी गिन्नी ने दिया बेटी को जन्म

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: December 10, 2019 08:16 AM2019-12-10T08:16:11+5:302019-12-10T08:16:11+5:30

कपिल शर्मा मे ट्वीट करते हुए लिखा है कि बेटी पाकर खुद को धन्य महसूस कर रहा हूं। सबका आशीर्वाद चाहिए। आप सभी को प्यार। जय माता दी।

daughter little angel came to kapil sharma s house | कपिल शर्मा के घर आई नन्ही परी, पत्नी गिन्नी ने दिया बेटी को जन्म

कपिल शर्मा के घर आई नन्ही परी, पत्नी गिन्नी ने दिया बेटी को जन्म

Highlightsकॉमेडिन कपिल शर्मा पापा बन गए हैं।कपिल के घर बेटी ने जन्म लिया है।

कॉमेडिन कपिल शर्मा पापा बन गए हैं। कपिल के घर बेटी ने जन्म लिया है। कपिल ने खुद इस बात की जानकारी दी है। कपिल ने ट्वीट करके बेटी होने की जानकारी फैंस को दी है। वह ट्वीट के जरिए अपनी खुशी जाहिर करते नजर आए।

कपिल मे ट्वीट करते हुए लिखा है कि बेटी पाकर खुद को धन्य महसूस कर रहा हूं। सबका आशीर्वाद चाहिए। आप सभी को प्यार। जय माता दी। कपिल का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर छा गया है।

कपिल के इस ट्वीट के बाद उनको बधाईयों का तांता लग गया है। सोशल मीडिया पर उनके चाहने वालें बेटी को जमकर प्यार दे रहे हैं।फैन्स के अलावा सेलिब्रिटीज भी उन्हें बधाई दे रहे हैं। गुरु रंधावा लिखते हैं- बधाई हो और अब मैं ऑफिशियली चाचा बन गया हूं।


कपिल और गिन्नी कॉलेज के समय से एक दूसरे को जानते हैं। 2018 में 12 दिसंबर को कपिल और गिन्नी ने शादी कर ली थी। शादी की पहली एनीवर्सरी से पहले ही कपिल पापा बन गए हैं।

Web Title: daughter little angel came to kapil sharma s house

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे