लाइव न्यूज़ :

'दंगल गर्ल' जायरा वसीम ने लिया फिल्मों से संन्यास, धर्म को बताई वजह

By मेघना वर्मा | Updated: June 30, 2019 12:29 IST

जायरा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की। जिसमें उन्होंने अपने दिल की बातें लिखी हैं। जायरा ने फेसबुक पर पोस्ट किया और लिखा कि पांच साल पहले उन्होंने फिल्मों में आने का जो निर्णय लिया था उससे उनकी पूरी जिंदगी बदल गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देजायरा वसीम ने फिल्म दंगल से अपने करियर की शुरुआत की थी। जल्द ही जायरा द स्काई इज पिंक फिल्म में दिखाई देंगी।

दंगल फिल्म से लोगों का दिल जीतेने वाली नेशनल अवॉर्ड विनर एक्ट्रेस जायरा वसीम ने फिल्मों से संन्यास ले लिया है। पांच साल बाद उन्होंने ये निर्णय लिया है। जिसके पीछे धर्म को वजह बताई है। पूरे बॉलीवुड और जायरा के फैंस के लिए ये चौकाने वाली खबर है। 

दरअसर रिसेंटली जायरा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की। जिसमें उन्होंने अपने दिल की बातें लिखी हैं। जायरा ने फेसबुक पर पोस्ट किया और लिखा कि पांच साल पहले उन्होंने फिल्मों में आने का जो निर्णय लिया था उससे उनकी पूरी जिंदगी बदल गई थी। जायरा के पोस्ट से उनका दर्द साफ झलक रहा है। जायरा ने अपने इस पोस्ट में बताया कि फिल्मों की वजह से वो अपने धर्म से दूर होती जा रही है। पांच सालों से वो अपनी आत्मा से लड़ रही हैं।  

जायरा ने लिखा कि जैसे ही मैंने अपना कदम बॉलीवुड में रखा मेरी पॉपुलैरिटी बढ़ गई। मैं पब्लिक अटेंशन में आ गई। मैं लोगों के लिए रोल मॉडल बन गई। मगर मैंने अपने लिए कभी ऐसा नहीं सोचा था। अपनी सफलता और असफलता के बाद भी मैंने खुद को एक्प्लोर किया है। 

18 साल की जायरा वसीम ने कहा कि वो पांच सालों से खुद नहीं बल्कि किसी और की तरह बनने की कोशिश कर रही हैं। मगर अब जब उन्हें सारी चीजें समझ आ रही हैं तो वो खुद के समय और इमोशन के लिए जिंदगी जीना चाहती हैं। जायरा ने कहा कि पहले उन्हें लगता था कि वो इस इंडस्ट्री में फिट बैठती हैं मगर अब ऐसा नहीं है। 

जायरा ने अपने लम्बे-चौड़े पोस्ट में अपने धर्म और अपने अल्लाह को बार-बार याद किया है। जायरा ने कहा कि वो बार-बार अपने ईमान को ये बताने की कोशिश कर रही हैं। जायरा ने अपने पोस्ट में यह भी बताया कि वो अपनी छोटी से जिंदगी में इतनी लंबी लड़ाई नहीं लड़ पा रही हैं और वो बहुत सोच समझकर बॉलीवुड को अलविदा कहने का फैसला ले रही हैं।

जायना ने कहा कि कुरान से उन्हें शांति और संतुष्टि मिलती है। उन्हें इस समय अल्लाह की रहम और उनकी मदद की जरूरत है। मैंने अपनी शिक्षा को अब पाया है और इसी ने मुझे ताकत दी है। बता दें जायरा वसीम ने साल 2016 में आई आमिर खान की फिल्म दंगल से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद आई उनकी फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार को भी लोगों ने काफी पसंद किया। जल्द ही जायरा फिल्म द स्काई इज पिंक में दिखाई देंगी। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख्तर होंगे। मार्च में इस फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी हैं। 

टॅग्स :ज़ायरा वसीम
Open in App

संबंधित खबरें

टीवी तड़काटीवी इंडस्ट्री को अनघा भोसले ने कहा अलविदा, अनुपमा की नंदिनी ने पोस्ट शेयर कर बताया कारण

बॉलीवुड चुस्कीBollywood Taja Khabar: हिंदू धर्म का मजाक बनाने पर कॉमेडियन की बढ़ी मुश्किलें, तो एकता के खिलाफ शिकायत दर्ज-पढ़ें बॉलीवुड की 5 बड़ी खबरें

बॉलीवुड चुस्कीतारिक फतेह ने जायरा वसीम पर कसा तंज, तो पूर्व एक्ट्रेस ने कहा-मेरे ट्वीट का...

बॉलीवुड चुस्कीआज की 5 बॉलीवुड खबर: बच्ची ने सोनू सूद से की गुजारिश तो लॉकडाउन में अमिताभ बच्चन को मिली बड़ी सीख

बॉलीवुड चुस्कीएक दिन बाद ही सोशल मीडिया पर वापस लौटीं जायरा वसीम, अकाउंट डिएक्टिवेट करने के पीछे बताई ये बड़ी वजह

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?