जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर को 'धड़क' के लिए मिला दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड, कुछ इस अंदाज में दिखे सितारे

By मेघना वर्मा | Published: April 21, 2019 11:25 AM2019-04-21T11:25:36+5:302019-04-21T11:25:36+5:30

जाह्नवी कपूर, करण जौहर की फिल्म तख्त में भी दिखाई देंगी। ये एक पीरियड ड्रामा फिल्म है जिसमें रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, अनिल कपूर, विक्की कौशल और भूमि पेडनेकर भी होंगे।

Dadashaeb Phalke Awards 2019: Janhvi Kapoor and Ishaan Khatter get award for movie dhadak | जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर को 'धड़क' के लिए मिला दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड, कुछ इस अंदाज में दिखे सितारे

जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर को 'धड़क' के लिए मिला दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड, कुछ इस अंदाज में दिखे सितारे

अपनी फिल्म धड़क से लोगों का दिल धड़काने वाली जाह्नवी कपूर को इस साल का दादासाहब फाल्के पुरस्कार 2019 दिया गया। उनकी एक्टिंग और फिल्म में उनकी सादगी के लिए जाह्नवी को इस खिताब से नवाजा गया। सिर्फ यही नहीं जाह्नवी के को-एक्टर ईशान खट्टर को भी अवॉर्ड दिया गया। इस मौके पर दोनों ही सितारे जलवे बिखेरते दिखे। 

दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड लेने जाह्नवी जहां पिंक कलर की साड़ी में दिखाई दीं। वहीं ईशान खट्टर भी इस मौके पर सिल्वर कलर के आउटफिट में नजर आए। जाह्नवी कपूर की फिल्म धड़क साल 2018 में रिलीज हुई थी। इसी फिल्म से जाह्नवी ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। यह फिल्म भारतीय समाज में ऑनर किलिंग के रूप को दिखाती है।

जाह्नवी कपूर अपने फैशन सेंस के लिए हमेशा जानी जाती हैं। उन्हें इंडियन आउटफिट से भी काफी प्यार है तभी तो जब भी मौका मिलता है वो भारतीय परिधान कैरी कर लेती हैं। श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर इन दिनों गुंजन सक्सेना की बायोपिक में बिजी है । 

ये फिल्म पहली महिला फाइटर पायलट पर आधारित है जो 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान लड़ी थी। इसके बाद जाह्नवी कपूर, करण जौहर की फिल्म तख्त में भी दिखाई देंगी। ये एक पीरियड ड्रामा फिल्म है जिसमें रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, अनिल कपूर, विक्की कौशल और भूमि पेडनेकर भी होंगे।

Web Title: Dadashaeb Phalke Awards 2019: Janhvi Kapoor and Ishaan Khatter get award for movie dhadak

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे