Dabangg 3 Song: सलमान खान की 'दबंग 3' का 'हुड हुड दबंग' गाना हुआ रिलीज, मुंह से आग निकालते नजर आए भाईजान

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: November 14, 2019 04:40 PM2019-11-14T16:40:06+5:302019-11-14T16:40:06+5:30

सलमान खान एक नई फिल्म दबंग 3 के जरिए जल्द से जल्द फैंस से रूबरू होने वाले हैं। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है।

dabangg-3 salman khan song hud hud video | Dabangg 3 Song: सलमान खान की 'दबंग 3' का 'हुड हुड दबंग' गाना हुआ रिलीज, मुंह से आग निकालते नजर आए भाईजान

Dabangg 3 Song: सलमान खान की 'दबंग 3' का 'हुड हुड दबंग' गाना हुआ रिलीज, मुंह से आग निकालते नजर आए भाईजान

Highlightsसलमान खान एक बार फिर से एक नई फिल्म के जरिए फैंस से रूबरू होने को तैयार हैं। सलमान की फिल्म दबंग 3 का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है।

सलमान खान एक बार फिर से एक नई फिल्म के जरिए फैंस से रूबरू होने को तैयार हैं। सलमान की फिल्म दबंग 3 का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। ऐसे में हुड हुड दबंग बॉलीवुड के खास गानों में से एक है जो हमेशा से धूम मचाता रहा है।दबंग  की फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी में इस गाने को नए रूप में पेश किया गया है। इस गाने में इस बार ट्रपल मनोरंजन और डांस का डोज पेश किया गया है।

दबंग 3 में हुड हुड दबंग 3 के जरिए सलमान फैंस के लिए एक नया टेस्ट लेकर आए हैं। इसके साथ ही फैंस एक बार फिर से गाने के साथ झूम उठेंगे। फिल्म के इस टाइटल ट्रेक का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। फिल्म का ऑडियो पहले ही रिलीज किया जा चुका है।

इस ऑडियो को 10 मिलियन बार देखा गया है। अब चुलबुल पांडे ने फिल्म का वीडियो गाना सोशल मीडिया पर शेयर किया है। सलमान ने दबंग 3 की एल्बम में से सबसे पहले टाइटल गाने को फैंस के सामने पेश किया है। इस गाने से फिल्म के मनोरंजन के बारे में पता लग सकता है।महेश्वर में 500 से अधिक बैकग्राउंड डांसर्स के साथ अहिल्या किले के घाटों पर इसको फिल्माया गया है।

गाने में एंटरटेनमेंट और भव्यता देखने को मिल रही है। गाने में सलमान ने स्पेशल स्टेप भी देखने को मिल रहे हैं। उम्मीद ये है डांस स्टेप फैंस के बीच छा जाने वाले हैं। गाने में सलमान मुंह से आग उगलते तक नजर आ रहे हैं।

प्रसिद्ध जोड़ी साजिद-वाजिद द्वारा रचित इस गाने को शबीना खान ने कोरियोग्राफ किया है। वही, जलीस शेरवानी और दानिश साबरी द्वारा लिखित "हुड हुड दबंग" को दिव्या कुमार, शबाब साबरी और साजिद ने अपनी आवाज दी है। फिल्म 20 दिसंबर को पर्दे पर रिलीज होने वाली है।

Web Title: dabangg-3 salman khan song hud hud video

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे