जायरा वसीम के साथ प्लेन में छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को कोर्ट ने सुनाई सजा

By भाषा | Published: January 15, 2020 03:31 PM2020-01-15T15:31:02+5:302020-01-15T15:31:02+5:30

जायरा वसमी ने बॉलीवुड से अलविदा कह दिया है, लेकिन अब उनके लिए एक राहत की सांस आई है।

Court sentenced accused for molesting plane with Zaira Wasim | जायरा वसीम के साथ प्लेन में छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को कोर्ट ने सुनाई सजा

जायरा वसीम के साथ प्लेन में छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को कोर्ट ने सुनाई सजा

Highlightsबॉलीवुड की पूर्व अभिनेत्री जायरा वसीम से दिसंबर 2017 में विमान में छेड़छाड़ हुई थी। अदालत ने यौन अपराध से बच्चों की सुरक्षा (पॉक्सो) कानून के तहत मामले में सुनवाई की है।

बॉलीवुड की पूर्व अभिनेत्री जायरा वसीम से दिसंबर 2017 में विमान में छेड़छाड़ हुई थी। ऐसे में मुंबई की एक विशेष अदालत ने बॉलीवुड की पूर्व अभिनेत्री से दिसंबर 2017 में विमान में छेड़छाड़ के आरोपी 41 वर्षीय दरिंदे विकास सचदेव को बुधवार को दोषी करार दिया।अदालत ने यौन अपराध से बच्चों की सुरक्षा (पॉक्सो) कानून के तहत मामले में सुनवाई की है।

 आरोपी विकास सचदेव को भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (महिला की गरिमा भंग करने के इरादे से उस पर हमला या बलप्रयोग) के तहत दोषी ठहराया। सचदेव को पॉक्सो कानून के संबंधित प्रावधानों के तहत दोषी ठहराया गया क्योंकि अभिनेत्री घटना के वक्त नाबालिग थीं।

विशेष न्यायाधीश ए डी देव दोषी को आज ही बाद में सजा सुनाएंगे। दिसंबर 2017 में अभिनेत्री ने आरोप लगाया था कि एयर विस्तारा के विमान से दिल्ली से मुंबई जाने के दौरान उनके सह-यात्री ने उनसे छेड़छाड़ की थी। 

Read in English

Web Title: Court sentenced accused for molesting plane with Zaira Wasim

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे