Coronavirus: कोरोना के कारण घर के अंदर बॉलीवुड सेलेब्स का ऐसा हुआ हाल, कोई धो रहा है बर्तन तो किसी को लगानी पड़ी झाड़ू
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: March 24, 2020 09:07 AM2020-03-24T09:07:35+5:302020-03-24T09:07:35+5:30
स्टार्स ने खुद अपने घर का काम करना शुरु कर दिया है। कैटरीना कैफ ने हाल ही में अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह बर्तन धोती नजर आ रही हैं।
कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण देश के कई छोटे बड़े शहरों को लॉक डाउन कर दिया गया है। जिस कारण से बिना किसी काम के कोई भी घर से बाहर नहीं निकल पा रहा है। मुंबई में फिल्मों की शूटिंग रोक दी गई है। जिस कारण से सभी सेलेब्स इन दिनों घर में वक्त बिता रहा है। ऐसे में घर में बोरियत मिटाने के लिए ये सेलेब्स इन दिनों घर के काम कर रहे हैं।
स्टार्स ने खुद अपने घर का काम करना शुरु कर दिया है। कैटरीना कैफ ने हाल ही में अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह बर्तन धोती नजर आ रही हैं। कैटरीना फैंस को बता रही हैं कि उन्होंने कोरोना वायरस की वजह से हाउस हेल्प को छुट्टी दे दी है और अब वह खुद बर्तन साफ कर रही हैं। इस वीडियो में कैटरीना बर्तन साफ करने का तरीका बताती नजर आ रही हैं।
कार्तिक आर्यन आज कल फैंस के दिलों पर राज करते हैं। हाल ही में कार्तिक ने कोरोना से सतर्क रहने के लिए एक वीडियो शेयर किया था।कार्तिक ने एक वीडियो रीपोस्ट किया है जिसमें वो अपने घर के बर्तन धोते नजर आ रहे हैं। वीडियो में बैकग्राउंड में गाना भी चल रहा है। इसे शेयर करते हुए अभिनेता ने लिखा है कि कहानी घर घर की।
कार्तिक और कटरीना के अलावा फातिमा सना शेख भी अब घर के कामों में जुट गई हैं। फातिमा का एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो एक कमरे में जमीन पर बैठकर झाड़ू लगाती नजर आ रही हैं।