रणवीर सिंह की इस फिल्म पर पड़ा कोरोना वायरस का असर, मूवी का ट्रेलर लॉन्च इवेंट हुआ कैंसल?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: March 11, 2020 11:21 AM2020-03-11T11:21:39+5:302020-03-11T11:21:39+5:30

बॉलिवुड एक्टर रणवीर सिंह की मोस्टअवेटेड फिल्म 83 का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, फैंस के लिए एक बुरी खबर है कि फिल्म का ट्रेलर का लॉन्च इवेंट कोरोना वायरस के चलते कैंसल कर दिया गया है।

coronavirus affects ranveer singh film 83 trailer launch event | रणवीर सिंह की इस फिल्म पर पड़ा कोरोना वायरस का असर, मूवी का ट्रेलर लॉन्च इवेंट हुआ कैंसल?

रणवीर सिंह की इस फिल्म पर पड़ा कोरोना वायरस का असर, मूवी का ट्रेलर लॉन्च इवेंट हुआ कैंसल?

Highlightsबॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह फिल्म 83 जल्द पर्दे पर रिलीज होने वाली हैफिल्म में रणवीर सिंह क्रिकेटर कपिल देव के रोल में नजर आने वाले हैं।

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह फिल्म 83 जल्द पर्दे पर रिलीज होने वाली है।फिल्म में रणवीर सिंह क्रिकेटर कपिल देव के रोल में नजर आने वाले हैं।फिल्म की कहानी साल 1983 में हुए वर्ल्ड कप पर आधारित है। इस फिल्म में रणवीर की पत्नी और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी। इस फिल्म के ट्रेलर का फैंस उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं।

बॉलीवुड हंगामा की खबर के मुताबिक, रणवीर सिंह की फिल्म '83' के मेकर्स बड़े पैमाने पर फिल्म के ट्रेलर के लॉन्च इवेंट का प्लान बना रहे थे लेकिन कोरोना वायरस के चलते इसे कैंसल कर दिया गया है। यानि फिल्म का ट्रेलर अभी फिलहाल फैंस के सामने पेश नहीं किया जाएगा।

खबर के अनुसार 83 का ट्रेलर 11 मार्च को रिलीज किया जाने वाला था। '83' के ट्रेलर के लॉन्च इवेंट में फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और भारत के पूर्व क्रिकेटर कपिल देव शामिल होने वाले के कयास लगाए जा रहे थे। 

लेकिन सभी को कोरोना वायरस के चलते एक जगह पर अधिक लोगों के एकट्ठा ना होने की सलाह दी गई। यही कारण है कि फिल्म के मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर रिलीज को फिलहाल के लिए आगे बड़ा दिया है। ये ट्रेलर कब तक के लिए आगे बढाया गया है अभी इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं हैं।

फिल्म में दीपिका-रणवीर

शादी के बाद पहली बार दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक साथ नजर आएंगे। फिल्म 83 में दीपिका कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया के रोल में नजर आने वाली हैं। जिसका फर्स्ट लुक हाल ही में रिलीज किया गया है।

फिल्म में दीपिका एक कैमियो रोल में नजर आने वाली हैं। ऐसे में दोनों को एक बार फिर से पर्दे पर साथ में देखने को फैंस बेताब हैं। अब तक दीपिका रणवीर ने जो भी फिल्में की हैं वो सभी पर्दे पर हिट हुई हैं।

फिल्म से रणवीर सिंह ने पिछले साल अपने जन्मदिन के मौके पर अपना फर्स्ट लुक शेयर किया था। जिसने हर किसी को हैरान कर दिया था। 83 की बात करें तो यह 1983 में हुए क्रिकेट वर्ल्डकप में वेस्ट इंडीज के खिलाफ भारत की ऐतिहासिक जीत पर आधारित है। 
 

Web Title: coronavirus affects ranveer singh film 83 trailer launch event

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे