काजोल और बेटी न्यासा को हुआ कोरोना वायरस! अजय देवगन ने Tweet करके बताई खबर की सच्चाई

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: March 31, 2020 12:58 PM2020-03-31T12:58:16+5:302020-03-31T12:58:16+5:30

अजय देवगन (Ajay Devgn) और काजोल (Kajol) और उनकी बेटी न्यासा देवगन (Nyasa Devgn) को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक अफवाह ने हडकंप मचा दिया है।

corona virus positive kajol devgn nyasa ajay devgn tweet | काजोल और बेटी न्यासा को हुआ कोरोना वायरस! अजय देवगन ने Tweet करके बताई खबर की सच्चाई

काजोल और बेटी न्यासा को हुआ कोरोना वायरस! अजय देवगन ने Tweet करके बताई खबर की सच्चाई

Highlights लॉकडाउन के बाद भी देश में तेजी से कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही हैअब खबर उड़ी है कि काजोल और उनकी बेटी न्यासा को भी कोरोना हो गया है।

कोरोना वायरस के कारण देशभर में लॉकडाउन किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐलान करते हुए 21 दिन का लॉकडाउन किया है। लॉकडाउन के बाद भी देश में तेजी से कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। बॉलीवुड की सिंगर कनिका कपूर भी हाल ही में इस वायरस की चपेट में आ गई हैं। ऐसे में अब खबर उड़ी है कि काजोल और उनकी बेटी न्यासा को भी कोरोना हो गया है।

अजय देवगन (Ajay Devgn) और काजोल (Kajol) और उनकी बेटी न्यासा देवगन (Nyasa Devgn) को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक अफवाह ने हडकंप मचा दिया है। दावा किया का रहा है कि न्यासा और काजोल  को कोरोना वायरस से पीड़ित हैं। ये बाद जंगल में आग तरह से फैल गई थी। लेकिन अब इल पर अजय देवगन ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

अजय देवगन ने कहा है कि काजोल और न्यासा बिल्कुल ठीक हैं। अजय देवगन ने ट्वीट में कहा, "शुक्रिया इतनी फिक्र करने के लिए। काजोल और न्यासा पूरी तरह ठीक हैं। उनकी सेहत को लेकर उड़ाई जा रही अफवाहें फर्जी हैं, झूठ हैं और बेबुनियाद हैं।


अजय के इस ट्वीट से साफ हो गया है कि काजोल और न्यासा एक दम ठीक हैं, उनको लेकर जो अफवाह उड़ रही थी, वह सरासर गलत थी। ऐसे में फैंस के लिए अब राहत की खबर आई हैं।

अजय देवगन और काजोल अपने पूरे परिवार के साथ इस वक्त होम क्वारनटीन में वक्त बिता रहे हैंय़ भारत के सबसे ज्यादा संक्रमित शहरों में से एक मुंबई में ज्यादातर फिल्मी स्टार्स इस वक्त घरों में ही बंद हैं क्योंकि देश भर में लॉकडाउन है। साथ ही फिल्मों की शूटिंग पर भी रोक लग गई है।

Web Title: corona virus positive kajol devgn nyasa ajay devgn tweet

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे