नेहा कक्कड़ को जबरदस्ती कंटस्टेंट ने कर लिया KISS, सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा है वायरल
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: October 17, 2019 12:30 PM2019-10-17T12:30:34+5:302019-10-17T12:51:07+5:30
सोशल मीडिया पर इंडियन आइडल ऑडिशन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे एक प्रतियोगी जज नेहा कक्कड़ को किस कर देता है।
छोटे पर्दे पर अनगिनत रियलिटी शोज आते हैं। इन रियलिटी शो में आए दिन कोई ना कोई चौंकाने वाली घटनाएं भी होती रहती हैं। लेकिन हाल ही में एक हौरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक कंटेस्टेंट ने बहुत ही अश्लील हरकत जज के साथ कर दी है। ये जज कोई और नहीं बल्कि नेहा कक्कड़ हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
इन दिनों रियलिटी शो इंडियन आइडल के ऑडिशन चल रहे हैं जो सुर्खियों में है। इस शो में गायिकी के हुनर दिखाने देश के कोने कोने से प्रतियोगी इसका हिस्सा बन रहे हैं। इस बार शो के जज विशाल, नेहा कक्कड़ और अनु मलिक हैं।
यहां क्लिक करके देखें पूरा वीडियो
यहां एक कंटेस्ट ने नेहा कक्कड़ के साथ एक गंदी हरकत कर दी है, जिसके बाद हर कोई हौरान रह गया है। इस वीडियो को सोनी टीवी के ऑफिशयल अकाउंट पर शेयर किया गया है। वीडियो में देखेंगे की एक प्रतियोगी कई गिफ्ट्स लेकर ऑडिशन में पहुंचता है वह नेहा तो गिफ्ट देता है।
वह गिफ्ट देते के बाद नेहा को जबरन गले लगाने लगता है इतना ही नहीं नेहा के गाल पर किस भी कर देता है। ये नजारा देखकर दोनों जज अनु और विशाल चौंक जाते हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस के बीच छा गया है। इस पर लोग जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं।