'राम' नाम का टॉप पहनने पर विवादों में घिरी वाणी कपूर, शिकायत दर्ज

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: November 22, 2019 07:08 AM2019-11-22T07:08:28+5:302019-11-22T07:08:28+5:30

वाणी के इस स्टाइलिश टॉप पर हरे राम हरे कृष्णा लिखा हुआ था। इसे देखकर लोगों को गुस्सा आ गया है।लोगों का कहना है कि इस तरह के कपड़ों पर राम नाम देख उनकी 'धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं'।

complaint againt vaani kapoor for hare ram outfit | 'राम' नाम का टॉप पहनने पर विवादों में घिरी वाणी कपूर, शिकायत दर्ज

'राम' नाम का टॉप पहनने पर विवादों में घिरी वाणी कपूर, शिकायत दर्ज

Highlightsएक्ट्रेस वाणी कपूर अपने बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी एक ग्लैमरस फोटो शेयर की।

एक्ट्रेस वाणी कपूर अपने बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस आए दिन सोशल मीडिया पर बोल्ड फोटो शेयर करती रहती हैं। ऐसे में हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी एक ग्लैमरस फोटो शेयर की। इस फोटो में एक्ट्रेस ने फ्रंट नॉट क्रॉप टॉप पहना था।इस लुक में वह काफी खूबसूरत लग रही थी। फैंस ने उनके इस लुक की काफी तारीफ भी की। लेकिन उनके टॉप पर कुछ ऐसा लिखा था जिसको देखकर फैंस भड़क गए हैं।

वाणी के इस स्टाइलिश टॉप पर हरे राम हरे कृष्णा लिखा हुआ था। इसे देखकर लोगों को गुस्सा आ गया है।लोगों का कहना है कि इस तरह के कपड़ों पर राम नाम देख उनकी 'धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं'। वाणी की परेशानी यहीं नहीं थमी हैं। अब मुंबई रेजिडेंट ने वाणी के खिलाउ शिकायत दर्ज कराई है।

मुंबई रेजिडेंट ने वाणी पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है। शिराय एन एम जोशी मार्ग पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता रमा सावंत ने कहा है कि वाणी को अपना स्टेटमेंट रिकॉर्ड करने के लिए बुलाया गया है।

एक्ट्रेस के फोटो हटाए जाने पर भी उनका विरोध करने वालों ने प्रतिक्रिया दी और कहा कि उनका विरोध काम आया क्योंकि वाणी कपूर ने तस्वीर हटा ली है।

हाल ही में वाणी कपूर वॉर फिल्म में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ भी नजर आए थे। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अपार सफलता मिली थी। फिल्म में वाणी के रोल को भी जमकर सराहा गया था।

Web Title: complaint againt vaani kapoor for hare ram outfit

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे