रणबीर कपूर के साथ अपने रिश्ते को लेकर दीपिका के सामने आलिया भट्ट ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, कही ये बात
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: October 23, 2018 11:34 AM2018-10-23T11:34:57+5:302018-10-23T11:38:40+5:30
आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण , करण जौहर के शो कॉफी विद करण के सीजन 6 की पहली गेस्ट बनी हैं। दोनों ही गेस्ट ने पहली बार अपने जीवन से जुड़े कई अहम खुलासे किए हैं।
आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण , करण जौहर के शो कॉफी विद करण के सीजन 6 की पहली गेस्ट बनी हैं। दोनों ही गेस्ट ने पहली बार अपने जीवन से जुड़े कई अहम खुलासे किए हैं।आलिया भट्ट इस समय रणबीर कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं, वहीं दीपिका भी रणबीर के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी हैं| इस वजह से इस शो को देखने के लिए लोग काफी उत्साहित थे| इस एपिसोड में आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण ने कई सारे खुलासे किए हैं| आइए इन खुलासों के बारे में आप सभी को बताते हैं|
दीपिका ने रणबीर कपूर के साथ अपने ब्रेकअप के बाद के रिश्ते पर भी बात की उन्होंने कहा कि वह रणबीर सिंह और रनवीर के साथ कंफर्टेबल हूं। वहीं, पहली बार यहां आलिया रणबीर कपूर को बेब कहती हुई भी नजर आई थीं। दरअसल हाल ही में करण ने हाल ही में एक फोटो पोस्ट की थी जिसमें रणबीर सिंह दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर आलिया भट्ट , शाहरुख खान आमिर खान नजर आए थे।
वहीं, जब आलिया से करण ने पूछा कि वह रणबीर को कितना जानती हैं तो इस उन्होंने कहा कि दीपिका मुझसे ज्यादा उसको जानती हैं और पहले। वह काफी समय उनके साथ रही हैं। इतना ही नहीं जब करण ने आलिया से पूछा कि आपको कभी नहीं लगता कि ये दो लोग बीते हुए कल में साथ थे। इन्होंने लिमिटि क्रास की होंगी, इस पर उन्होंने कहा कि मैं इन सब पर ध्यान नहीं देती हूं मैं बहुत खुश हूं सबसे। वहीं, पहली बार इस शो के दौरान दबी जुबान में ही सही आलिया ने अपने और रणबीर कपूर के रिश्ते को स्वीकार किया।
आलिया ने रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड कहा जा रहा है हालांकि आलिया-रणबीर दोनों ने खुलकर इसे स्वीकारा नहीं है, जबकि 15 नवंबर को रणवीर सिंह संग शादी रचाने जा रही दीपिका पादुकोण कभी रणबीर कपूर के प्रेम में गिरफ्तार थीं, दोनों का ब्रेकअप हो गया था जिसके कारण दीपिका काफी डिप्रेशन में भी चली गई थीं। जब करण जौहर ने रणबीर को लेकर सवाल किया कि elephant in the room तब आलिया ने कहा कि वो तो elephant को लेकर बात कर सकती हैं लेकिन दीपिका ने इस मुद्दे को इग्नोर करने की कोशिश की।
रणबीर कपूर का किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऑफिशियल अकाउंट नहीं है, जिस कारण ज्यादातर लोगों को ऐसा लगता है कि वे सोशल मीडिया पर नहीं हैं, लेकिन आलिया ने इस शो पर खुलासा करते हुए बताया कि ‘रॉकस्टार’ किसी अलग नाम से सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और इंडस्ट्री की हर खबर पर नज़र रखते हैं|
पूरा शो देखने के लिए यहां क्लिक करें