मुसीबत में फंसे रेमो डिसूजा, इस मामले में पुलिस ने जमा करवाया पासपोर्ट
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: January 4, 2020 06:17 PM2020-01-04T18:17:45+5:302020-01-04T18:17:45+5:30
हाईकोर्ट ने जमानत की अर्जी पर रेमो को जमानत देते हुए उनके विदेश जाने पर रोक लगा दी थी। इसके बाद ही कोर्ट ने गाजियाबाद पुलिस में पासपोर्ट जमा करवाने का आदेश दिया था।
बॉलीवुड के फेमस कोरियोग्राफ रेमो डिसूजा मुसीबत में फंसते नजर आ रहे हैं। रेमो डिसूजा पांच करोड़ के धोखाधड़ी मामले में गाजियाबाद पुलिस के सामने पेश हुए हैं। रेमो को 25-25 रूपए मुचकले के दो बांड भरे साथ ही उन्होंने अपना पासपोर्ट पुलिस के पास जमा कर दिया है।
इस मामले में प्रयागराज हाईकोर्ट में रेमो ने अर्जी दर्ज की थी। मामला धोखाधड़ी का है। इस मामले में तीन साल पहले पीड़ित ने कोर्ट में अर्जी दर्ज की थी।
हाईकोर्ट ने जमानत की अर्जी पर रेमो को जमानत देते हुए उनके विदेश जाने पर रोक लगा दी थी। इसके बाद ही कोर्ट ने गाजियाबाद पुलिस में पासपोर्ट जमा करवाने का आदेश दिया था। रेमो 2 जनवरी रात को पुलिस दफ्तर पहुंचे थे और उन्होंने अपना पासपोर्ट जमा किया था।
रेमो ने पासपोर्ट जमा करने से पहले अधिकारियों से जाने की अनुमति मांगी थी और पासपोर्ट जमा नहीं करने को कहा था। लेकिन जांच अधिकारी ने इसके लिए साफ मना कर दिया और उनके विदेश जाने पर रोक लगा दी है।
इसके बाद ही रेमो को सिहानी गेट थाना में पुलिस के सामने पेश होकर पासपोर्ट जमा करने और जमानत बांड भरते के निर्देश मिले। सभी औपचापिकताएं पूरी होने के बाद ही रेमो पुलिस स्टेशन से गए थे।